असम में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया है। इस बीमारी से राज्य 306 गांव में 2500 से अधिक सुअरों की मौत हो गई है। असम के पशुपालन मंत्री अतुल बोरा का कहना है कि देश में इस बीमारी का यह पहला मामला है और राज्य में सुअरों की संख्या 30 लाख है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर को एएसएफ के नाम से भी जाना जाता है। वर्ल्ड ऑर्गनाइज़ेशन फॉर एनिमल हेल्थ से जानिएक्या होती है यह बीमारी-
क्या है अफ्रीकी स्वाइन फीवर?
यह घरेलू और जंगली सुअरों में फैलने वाली संक्रामक वायरल बीमारी है। यह असफारविरिडे फैमिली के 'लार्ज डीएनए वायरस' से फैलती है। इसका पहला मामला 1909 में केन्या में दर्ज हुआ था।
कैसे पहचानें सुअर में इस बीमारी से संक्रमित है?
अफ्रीकी स्वाइन फीवर के लक्षण सुअर की स्किन पर भी दिखते हैं। संक्रमित होने पर वजन में कमी होना, बुखार का तेजी से बढ़ना, त्वचा पर अल्सर दिखना और भूख में कमी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zanpKw
No comments:
Post a Comment