देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन की आपूर्ति को लेकर कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसी क्रम में जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वार्ड की सदस्यों ने इस संकट काल के दौरान महिलाओं तक सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने की पहल की है। शहर के गैर सरकारी संगठन जयपुर पैडमैन के साथ मिलकर यह शहर के कर्फ्यू वाले इलाकों में रह रही महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं।

3,000 पैकेट कर चुकीं वितरित
यह संयुक्त टीम अब तक शहर के कंटेनमेंट जोन में रह रही जरूरतमंद महिलाओं को 3,000 सेनेटरी पैड के पैकेट वितरित कर चुकीं हैं। जयपुर पैडमैन ग्रुप के सदस्य आशीष पाराशर ने बताया कि उन्हें इस बारे में पता चला कि पिछले 1 महीने से लॉकडाउन की वजह से महिलाओं को इस तरह की दिक्कत हो रही है, लेकिन कर्फ्यू वाले इलाकों में इसका वितरण करना मुश्किल था। ऐसे में हमने निर्भया स्क्वार्ड की मदद ली। बाद में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस अभियान में शामिल हो गए।

लोगों को घरों पर रहने का दे रहे संदेश
झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं अपने परिवार की महिला सदस्यों के लिए मेडिकल दुकानों से सेनेटरी पैड खरीदने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में इस बारे में जब निर्भया स्क्वार्ड की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा को पता चला तो वह तुरंत सेनेटरी पैड बांटने के समर्थन में आ गई। बाइक चलने वाले इस दस्ते का गठन पिछले साल महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अपराध से निपटने के लिए किया गया था। इस दस्ते में मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित महिलाओं को शामिल किया गया है। मौजूदा समय में 80 महिला कांस्टेबलों की यह टीम कर्फ्यू इलाके में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सामाजिक दूरी और घर में रहने का संदेश दे रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YK7IEz
No comments:
Post a Comment