Thursday, May 7, 2020

रफ और फ्रिजी हेयर से परेशान हैं तो बालों को सिल्की बनाएंगे केले से बने ये 3 हेयर पैक

केले से बने हेयर पैक आपके बालों को नया टेक्सचर, थिकनेस और चमक बढ़ाने में मदद करते हैं। केले से बने होम मेड हेयर पैक में किसी तरह के कैमिकल तत्व नहीं होते। इसीलिए इससे बालों को नुकसान का डर नहीं होता है।

बालों के लिए कितना फायदेमंद है ये?

केले में सिलिका होता है। यह खनिज तत्व आपके शरीर में कोलेजन को संश्लेषित करने में मदद करता है। इससे बाल घने और मजबूत होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल गुण सिर की खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्या दूर करने में भी सहायक हैं।

1. केला और अंडा
सामग्री : केले - 2, अंडा - 1, नारियल तेल - 1 चम्मच, शहद - 3 चम्मच

कैसे लगाएं : केले को मैश करके जूस वाली छन्नी से छान लें। इससे उसके रेशे अलग हो जाएंगे। इसके बाद केला, अंडा, नारियल तेल और शहद, इन सभी तत्वों को एक कटोरे में मिला लें। अब इसे बालों में लगा लें। लगाने के बाद बालों को शाॅवर कैप से ढंक लेंे। इसके बाद बालो धो लें।

फायदा : बाल स्ट्रांग व घने होते हैं।

2. केला और सरसों का तेल

सामग्री : केला - 1, सरसों का तेल - एक बड़ा चम्मच

कैसे लगाएं : केले को मैश कर लें। इसमें सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालें। इसे अपने सिर पर अच्छे से लगाएं। आधे घंटे बाद इसे शैम्पू से धो लें। ध्यान रखें कि सरसों के तेल का प्रयोग ज्यादा ना करें क्योंकि यह गाढ़ा होता है। इसे निकालने में आपको काफी समय लगता है।

फायदा : इससे बालों का रूखापन दूर होता है और शाइनिंग बढ़ती है।

3. केला और शहद

सामग्री : केले - 2, शहद - 2 चम्मच

कैसे लगाएं इसे : केले को मैश करें। इसे एक मोटी छन्नी से छानने के बाद निकले पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं अौर आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। फिर बालों को अच्छी तरह से धो लें।

फायदा : बालों को नरिशमेंट मिलता है और उनका झड़ना कम होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If you are worried about rough and frizzy hair, then these 3 hair packs made of banana will make hair silky


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WaX9bR

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...