Thursday, May 21, 2020

घर में रखे अखबारों से बनाएं ये 4 डेकोरेटिव चीजें, दिखेगी आपकी क्रिएटिविटी

आमतौर पर घरों में अखबार पढ़ने के बाद एक कोने में इकट्ठे कर दिए जाते हैं और कुछ वक्त बाद इन्हें रद्दी में बेच देते हैं। अगर आप चाहें तो इन पुराने अखबारों से घर में काम आने वाली क्रिएटिव चीजें बना सकती हैं।

1. डेकोरेटिव बाउल

न्यूजपेपर को भिगोने के लिए रख दें। 2 दिन भीग जाने के बाद उसे पानी से निकालें और उसमें फेविकोल मिलाकर उसे बाउल का शेप दें। इसके बाद ऊपरी सजावट करने के लिए अखबार के टुकड़ों को लंबाई में लें और गोल घुमाएं। अब पेंट से सजाकर सुंदर बनाएं।

2. गिफ्ट रैपिंग बॉक्स

इसके लिए आप पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को गिफ्ट रखने के लिए यूज कर सकते हैं और उसके ऊपर आप अखबार को लपेट सकते हैं। अखबार लपेट देने के बाद उस पर अपने मनपसंद रंगों वाली ड्रॉइंग चिपकाकर उसे डिफरेंट लुक दे सकते हैं।

3. फोटो फ्रेम

इसके लिए अखबारों को बराबर टुकड़ों में काटकर रख लें। इसके बाद इन्हें पेन के आकार में लपेट लें। इस फ्रेम को अंदर की तरफ से और बीच में सुई धागे की मदद से सिल लें। इसमें सपोर्ट के लिए पीछे से कार्डबोर्ड चिपका दें और फोटो के लिए खाली जगह छोड़ दें।

4. कोस्टर

आप चाहें तो अखबार से आसानी से खूबसूरत कोस्टर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अखबार को लंबी स्ट्राइप्स में काट लें। इसके बाद उन्हें गोल शेप देते हुए फेविकोल लगाकर भीतर से चिपकाते जाएं। मिनटों में आपका खूबसूरत कोस्टर तैयार हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make these 4 decorative things from newspapers kept at home, your creativity will be seen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TpgXqj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...