कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर वर्किंग वुमन को नेल आर्ट की जो डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद आती हैं, उनमें बो नेल आर्ट खास है। इससे आपके नाखूनों को क्यूट लुक मिलेगा। बो नेल आर्ट की 4 डिजाइन आप भी ट्राय करें।

1. फ्रेंच टिप बो: अगर आप बो नेल आर्ट को एक सिंपल तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो फ्रेंच टिप स्टाइल में कैरी करें। इसके लिए सबसे पहले व्हाइट नेल पेंट से फ्रेंच टिप बनाएं। इसके बाद आप ब्लैक नेलपेंट लेकर फ्रेंच टिप के काॅर्नर पर बो लुक क्रिएट करें। अंत में शियर टॉप कोट की मदद से अपने नेल आर्ट को सिक्योर करें। इस नेल आर्ट को आप रोजमर्रा में भी कैरी कर सकती हैं।

2. पोल्का डॉट स्टाइल: अगर नेल्स थोड़े लंबे हैं और आप नेल्स को एक कलरफुल लुक देते हुए बो नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो पोल्का स्टाइल में बो नेल आर्ट बनाएं। इसके लिए पहले नेल्स पर बेस कलर लगाएं। इसके बाद एक नेल्स पर पोल्का स्टाइल तो दूसरी पर बिग बो क्रिएट करें। इसे कई तरह से बना सकती हैं। जैसे डिफरेंट कलर्स नेल्स पर लगाने के बाद फ्रेंच टिप पर छोटा बो बनाएं और नीचे पोल्का स्टाइल।

3. ग्लिटर बो नेल आर्ट: अगर आप किसी खास अवसर के लिए बो नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ग्लिटर लुक क्रिएट करें। इसके लिए पहले बेस पर गोल्डन ग्लिटर नेल पेंट लगाएं। फिर दो नेल्स पर बिग बो बनाएं। अंत में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट को सील करें। आप चाहें तो अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट डिजाइन भी बना सकती हैं। इनमें एक नेल पर बो लुक बनाएं। यह भी देखने में काफी अच्छा लगता है।

4. मिनी बो नेल आर्ट : अगर आप बो को एक सिंपल स्टाइल में नेल्स पर उकेरना चाहती हैं तो मिनी बो नेल आर्ट डिजाइन का सहारा लें। इसके लिए अपने नेल्स पर बेस कलर लगा लें। चाहें तो सिर्फ शियर नेल पेंट भी लगा सकती हैं। इसके बाद एक टूथपिक या नेल आर्ट टूल की मदद से सिर्फ एक नेल या सभी नेल्स पर छोटा व पतला बो लुक क्रिएट करें। आखिरी में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट को कंप्लीट करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ajrw7x
No comments:
Post a Comment