Monday, May 25, 2020

सूजी और मूंग के हलवे से हो गए है बोर तो आज ही घर पर बनाएं तरबूज का हलवा, शेफ कुनाल कपूर बता रहे हैं इसे बनाने की विधि

अक्सर तरबूज खाने के बाद हम उसके छिलके फेंक देते है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन छिलकों से एक स्वादिष्ट डेसर्ट बना सकते हैं। लॉकडाउन रेसिपी में आज जानिए कैसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है तरबूज के छिलकों का हलवा। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन एक इसे बनाने के बाद आप भी इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। शेफ कुनाल कपूर बता रहे हैं इसे घर पर आसानी से कैसे तैयार किया जा सकता है।

क्या चाहिए

  • तरबूज के छिलके - 3

  • घी – 2 से 3 चम्मच
  • सूजी- 1 चम्मच
  • बेसन- 1 चम्मच
  • शक्कर- ½ चम्मच
  • इलाचयी पाउडर- ½चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • मेवे

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले तरबूज की बाहरी मोटी हरी परत को छीलें। इसके बाद फिर से हरे रंग की परत के नीचे एक और परत छीलें।

  • इस अब छिलके को काट लें और इसे ग्राइंडर में डालकर बिना पानी का उपयोग किए पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन गरम करें और उसमें घी डालें। फिर सूजी, बेसन डालें और धीमी आंच पर उन्हें भूरा होने तक पकाएं।
  • तरबूज के छिलके की प्यूरी डालें और 15-20 मिनट तक इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब इसमें शक्कर डालें और लगभग 10 मिनट के लिए फिर से पकाएं और इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और दूध डाले।
  • गर्मागरम तरबूज का हलवा तैयार है। बादाम और पिस्ता के साथ गार्निश करें और गर्म परोसें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
how to make tarbooz dal ka halwa, Chef Kunal Kapoor lockdown recipe, watermelon halwa


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZB64Wm

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...