दुनिया भर को अपनी चपेट में चुके कोरोना वायरस का असर अब लोगों की स्टाइलिंग पर भी दिखने लगा है। पूर्वी अफ्रीका में इन दिनों ‘कोरोना वायरस हेयरस्टाइल’ काफी मशहूर हो रही है। इसमें लोग अपने बालों की कोरोना वायरस के आकार की चोटियां बना रहे हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते लगभग सभी जगह प्रतिबंध जारी है। ऐसे में आर्थिक समस्याओं के बीच यह हेयरस्टाइल लोगों को काफी किफायती लग रहा है। साथ ही लोग इससे यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वायरस का खतरा वास्तव में कितना गंभीर है।

इंटरनेट पर वायरल न्यू हेयरस्टाइल
पिछले कुछ सालों में यह हेयरस्टाइल भारत, ब्राजील और चीन से आए सिंथेटिक बालों वाली स्टाइल की मांग के कारण फैशन में नहीं थी, लेकिन अब फिर से इसकी मांग बढ़ गई है। विदेशी हेयरस्टाइल वाले बालों की तस्वीरें अफ्रीका के सैलूनों में छायी हुई हैं। वहीं,केन्या में मशहूर हो रही हेयरस्टाइल की तस्वीरें इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रही है। सोमवार को केन्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 700 के करीब पहुंच गई। टेस्टिंग किट की भारी कमी होने के कारण संक्रमितों की वास्तविक संख्या का पता चल पाना मुश्किल है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3blMWOi
No comments:
Post a Comment