Saturday, May 9, 2020

पुलिसकर्मी बेटी की वर्दी पर लगे सितारे को देखते पिता की तस्वीर वायरल, नेटिजन्स की मिल रहीं अलग- अलग प्रतिक्रियाएं

हर बच्चे के लिए वह पल खुशी से भरने वाला होता है, जब उसके मां-बाप उस पर गर्व महसूस कर सकते हो। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही एक खूबसूरत पल की तस्वीर सामने आई है। वायरल हो रही इस फोटो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इंफाल की डिप्टी एसपी की तस्वीर वायरल

दरअसल, ट्विटर पर मणिपुर के इंफाल की डिप्टी एसपी रत्ना नगसेप्पम और उनके पिता की तस्वीर वायरल हो गई है। वायरल फोटो में पिता अपनी बेटी की वर्दी पर लगे सितारों को देखते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी भी अपने पिता की आंखों में उन सितारों की चमक को देख कर खुश दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर वायरल इस फोटो को यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

लोगों के आ रहे कमेंट

फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “एक पिता का अभिमान है उसकी बेटी”, तो वही दूसरों ने लिखा “नारी सशक्तिकरण का असली चेहरा” एक और यूजर ने कहा “क्या खूबसूरत तस्वीर है” तो एक अन्य ने लिखा “गर्व का क्षण, जो हर किसी को प्रेरित करेगा” वहीं एक और यूजर ने लिखा है “एक पिता के गर्व और बेटी के सम्मान की अद्भुत तस्वीर”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manipur (Imphal) News Update; Deputy SP Rattana Ngaseppam Photos Goes Viral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AewyCj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...