Friday, May 29, 2020

शरीर को तरोताजा और हाइड्रेटेड रखने के लिए खाएं पानी वाले फल, मिलेगी गर्मी से राहत

गर्मियों के दौरान तरबूज, खरबूज आदि में 80-90 प्रतिशत पानी होता है। इसे खाने से आपको ना केवल हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है, बल्कि ये शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने में भी काफी हद तक मददगार होते हैं।

खरबूज

खरबूज में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसे खाने से डाइजेशन संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। यह शरीर के जोड़ों और हडि्डयों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और आर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्या से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।

पानी की मात्रा: 100 ग्राम खरबूज में 90.15 ग्राम

खाएं ये चीजें: फ्रूट सलाद, शेक, काटकर खाएं।

अंगूर

अंगूर में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह किडनी प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। यह ह्रदय रोगों और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी इफेक्टिव है।

पानी की मात्रा: 100 ग्राम अंगूर में 84.29 ग्राम

खाएं ये चीजें: अंगूर की चटनी, जूस, रायता कस्टर्ड में इसे मिलाकर खाएं।

तरबूज

यह फल पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है जो डाइजेशन और किडनी के लिए भी फायदेमंद है। इस मौसम में इसे खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद लाइकोपिन सूर्य की किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर के टॉक्सिंस दूर करने में बहुत प्रभावी है।

पानी की मात्रा: 100 ग्राम तरबूज में 91.45 ग्राम

खाएं ये चीजें: तरबूज जूस, सलाद, ऐसे ही खाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Eat watery fruits to keep the body fresh and hydrated, it will help in relieving from heat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Aj476g

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...