लॉकडाउन के दौरान खाने को चटपटा स्वाद देने के लिए टमाटर- प्याज की चटनी काफी है। खास बात है कि इसमें पड़ने वाले सारे इंग्रीडिएंट्स आमतौर पर घर पर आसानी से मिल जाते हैं। शेफ कुनाल कपूर बता रहे हैं इसे घर पर आसानी से कैसे तैयार किया जा सकता है।
क्या चाहिए
- 4 टमाटर
- 1/2 कप छोटे प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- नमक , स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चमच्च राई
- 1 छोटा चमच्च सफेद उरद दाल
- 4 कढ़ी पत्ता
ऐसे बनाएं
- टमाटर प्याज की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें हरी मिर्च, नमक, हींग और हल्दी पाउडर, राई, उरद दाल, कढ़ी पत्ता डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे।
- अब इसमें प्याज डाले और उसके नरम होने तक पकाएं।
- प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर और टमाटर के नरम होने तक पकाएं। पक जाने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दे। अब इस मिश्रण को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले।
- चटनी बाउल में निकाल के रख दे। टमाटर प्याज की चटनी को घी डोसा और इडली के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zP3KQr
No comments:
Post a Comment