चमगादड़ से कोरोनावायरस फैलने की बात पर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी मुहर लगा दी है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोनावायरस चमगादड़ से फैला है और यह सामान्य बिल्ली और फेरेट (एक तरह की बिल्ली) को संक्रमित कर सकता है। हालांकि कि अभी और रिसर्च की जानी है ताकि जानवरों से बीमारी के जुड़ाव के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सके। इससे पहले कई रिसर्च में यह साबित भी हुआ है कि कोरोना चमगादड़ से फैला है और संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बिल्लियों को है।
चमगादड़ से इंसानों में संक्रमण फैलने की वजह आनी बाकी
डब्ल्यूएचओ के पशुरोग विशेषज्ञ पीटर बेन का कहना है कि नया कोरोना ऐसे वायरस के समूह से ताल्लुक रखता है जिसकी उत्पत्ति और संक्रमण दोनों चमगादड़ से होती है। लेकिन कोविड-19 चमगादड़ से इंसानों में कैसे फैला इस पर रिसर्च के नतीजे आने बाकी हैं।
एक ही तरीके के संक्रमण नहीं फैला
पीटर बेन के मुताबिक, शायद किसी जानवर से संक्रमण इंसान के खाने में पहुंचा और इस तरह कोरोनावायरस फैला। बेन के मुताबिक, बिल्लियों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। कोरोना के पहले संक्रमण का मामला वुहान के पशु बाजार में देखा गया था लेकिन सभी लोगों में संक्रमण इसी तरीके से नहीं फैल सकता। बेन के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ इसकी पड़ताल पूरी करने में कुछ समय और लगाना चाहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdO32j
No comments:
Post a Comment