Sunday, May 3, 2020

मरीजो का इलाज कर घर लौटीं जूनियर डॉक्टर के सम्मान में लोगों ने बजाई तालियां, भावुक होकर रो पड़ी डॉक्टर

देश भर से कोरोना वॉरियरर्स के सम्मान की कई तस्वीरे सामने आ रही है। ऐसा ही एक वीडियो बेंगलुरू से समाने आया है। यहां कई दिनों बाद कोरोना के मरीजो का इलाज करके घर लौटीं डॉक्टर का सोसाइटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बेंगलुरू के एक अस्पताल में अपनी सेवा दे रहीं जूनियर डॉ विजयश्री का सभी ने तालियों से सम्मान किया।

बालकनियों से बजाई तालियां

कई दिनों बाद घर लौटीं विजयश्री जैसे ही सोसाइटी परिसर में पहुंची तो सभी लोगों ने अपनी-अपनी बालकनियों में इकट्‌ठा होकर ताली बजाते हुए उनका दिल से सम्मान किया। लोगों द्वारा मिले इस सम्मान को देख डॉक्टर भावुक होकर रोने लगीं। डॉक्टर के सम्मान का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

सेना का कोरोना वॉरियरर्स को सम्मान

इन दिनों इंटरनेट पर ऐसे ही कई भावुक करने वाली तस्वीरें देखने को मिल रही है। इससे पहले पुणे में भी 20 जिन बाद घर लौटीं स्वास्थ्य कर्मी के सम्मान में परिवार और सोसाइटी के लोगों ने थाली बजाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया था। वहीं, सेना ने भी कोरोना वॉरियरर्स के सम्मान में देश के अलग- अलग शहरों में आसमान से फूलों की बारिश की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctor In Coronavirus Duty Update; Warm welcome of Junior Doctor After Coming Home After many Days in Bangalore, society members welcomed Dr. Vijayshree by clapping together


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35xuSPN

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...