पूरी दुनिया में तबाही मचाने के बाद अब कोरोनावायरस देश में भी लगातार फैल रहा है। ऐसे में सभी लोगों को अपनी जान की चिंता सता रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर औरों की जान बचाने में लगे हुए हैं। ऐसे कई कोरोना वॉरियर्स है, जो संकट के इस समय में देश सेवा और अपने फर्ज को निभाते हुए लगातार इस लड़ाई में डटे हुए हैं। ऐसी ही एक कोरोना वॉरियर जब एक महीने बाद अपने घर वापस लौटी तो पड़ोसियों की तरफ से किए स्वागत को देख भावुक हो उठीं।

सरकारी नर्स हैं राधिका
नागपुर की राधिका विंचुरकर पिछले 1 महीने से इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। एक महीने बाद जब वह वापस अपने घर लौटी तो पड़ोसियों ने फूलों- तालियों और शंखनाद से उनका स्वागत किया। इसे देख राधिका की आंख में आंसू आ गए। देशवासियों को गर्व का एहसास कराता और दिल छूने वाले इस पल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी लोग राधिका का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

ऐसी कई तस्वारें आ चुकी है सामने
कोरोना वॉरियर्स के सम्मान की ऐसी कई वीडियो इंटरनेट पर पहले भी सामने आ चुकी है, जहां लोग इनके प्रति अपनी कृतज्ञता जताते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले इंटरनेट पर पुणे की ऐसी ही एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसे खुद प्रधानमंत्री मोदी ने रिट्वीट करते हुए गर्व का क्षण बताया था। इसके अलावा भारतीय सेना ने भी फ्रंटलाइन पर काम कर रहे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ समेत सभी कोरोना वॉरियर्स का उत्साह बढ़ाने और सम्मान करने के मकसद से उन पर हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LcC6PO
No comments:
Post a Comment