Monday, May 11, 2020

घर में रखी बेड शीट्स से बनाएं कई नई चीजें, पजामा बना लें या इससे हेडबैंड्स तैयार करें

घर में रखी सुंदर और महंगी बेड शीट्स को नए तरीके से इस्तेमाल कर कई चीजें बनाई जा सकती हैं। कॉटन की बेडशीट से आप चाहें तो पजामा बना लें या इससे हेडबैंड्स तैयार करें।

1. डिजाइन करें पजामा

अगर बेड शीट ज्यादा पुरानी नहीं है, तो आप उससे पजामा भी सिल सकते हैं। कॉटन की बेडशीट से बनाए गए पजामे काफी कंफर्टेबल होते हैं। आप बच्चों के लिए इसे डिजाइन कर रहे हैं तो इसके किनारों पर लैस लगा दें। इस तरह पजामे को फैंसी लुक मिल जाएगा। यह देखने में भी काफी लुभावने लगते हैं।

2. कलरफुल हैंगिंग

खूबसूरत हैंगिंग बनाने के लिए बेडशीट के फैब्रिक को मनचाहे आकार में काटकर सिलें। फैब्रिक के टुकड़ों को गोल काटकर लगाना न चाहें तो उन्हें चौकोर, तिकोने और गोलाकार, कई तरह के पैटर्न्स इस्तेमाल कर काट लें। इन्हें सितारों से सजाकर और भी अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है।

3. बनाएं परदे

अक्सर पर्दों के लिए मार्केट से महंगे फैब्रिक्स खरीदे जाते हैं। इसे खरीदने में काफी पैसे खर्च होते हैं। महंगी बेड शीट्स से आप आसानी से पर्दे तैयार कर न सिर्फ पैसों की बचत, बल्कि पुरानी बेड शीट्स का अच्छा यूज भी कर सकते हैं। इन्हें अधिक आकर्षक बनाने के लिए सुंदर झालर से सजाया जा सकता है।

4. हेडबैंड्स करें तैयार

अगर आपको कलरफुल हेडबैंड्स लगाना अच्छा लगता है तो पुरानी बेड शीट से अपने लिए आकर्षक हेडबैंड्स बना लें। इसके लिए हेडबैंड के आकार का फैब्रिक काटने की जरूरत होगी। इसे आप फैब्रिक की एक और लेयर पर सिलकर अपने लिए डिजाइन कर सकते हैं। इसे ग्लिटर या नेट लगाकर फैंसी लुक दिया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make many new items from old bed sheets, make pajamas or make headbands from it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AizwFT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...