Tuesday, May 19, 2020

लॉकडाउन के बीच स्किन और बालों की करें खास देखभाल, झुर्रियां मिटाने और हेल्दी हेयर के लिए मैंगो पैक

लॉकडाउन में आप डॉक्टर्स और दवाइयों से दूर हैं तो कुछ घरेलू उपाय से अपनी त्वचा और बालों को हेल्दी बनाएं। आम में ऐसे कई पोषक तत्व हैं जो मददगार साबित होंगे।

कैसे फायदेमंद है ये

मैंगो हेयर पैक को बालों पर लगाने से पोषण मिलता है, इसके साथ ही यह आपके बालों को घना और स्वस्थ बनाता है। यही नहीं आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से आपके बाल खूबसूरत और मजबूत होते हैं। आम में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स त्वचा के रोम छिद्र खोलकर मुहांसों को कम करते हैं।

हेयर कंडिशनिंग के लिए

आम के गूदे में दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसमें दो अंडों की जर्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस हेयर मास्क को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। मजबूती या सफेद बालों की परेशानी दूर करने के लिए आम की गुठली से बने तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

झुर्रियां होती हैं दूर

चेहरे पर रिंकल्स/झुर्रियां आनी शुरू हो गई हैं तो आम से बना फेस पैक लगाएं। इसे तैयार करने के लिए आम का गूदा और अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस पैक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कोलेजन आपकी त्वचा में कसाव लाते हैं।

स्किन क्लीनिंग के लिए

सूखे आम के छिलके को पीस लें। अब इस पाउडर में गेंहू के आटे और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर क्रीम लगा लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी दूर हो जाएगी और दबी रंगत भी निखरेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Take special care of skin and hair during lockdowns, use mango for wrinkles removal and healthy hair


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X9hVIi

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...