Tuesday, May 26, 2020

अस्पताल में मनाया कोरोना संक्रमित बच्ची का पहला जन्मदिन, बच्ची ने पीपीई पहने माता- पिता के साथ काटा केक

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार ने पूरे देश में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ऐसे में महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन के बीच कई तरह की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है, जो इस गंभीर माहौल में भी चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर मुंबई के टर्ना स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से सामने आई है। दरअसल, यहां कोरोना संक्रमित एक बच्ची का पहला जन्मदिन मनाया गया। 1 वर्षीय इस बच्ची का अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा है।

पिछले सप्ताह ही पॉजिटिव आई है बच्ची

पिछले सप्ताह ही पॉजिटिव आने पर यह बच्ची टर्ना स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हुई थी। अस्पताल में भर्ती होने की वजह से माता-पिता साथ होकर भी जन्मदिन नहीं मना सकते थे। 2 महीने पहले ही पिता ने बेटी के जन्मदिन के लिए बड़े ही उत्साह से योजना बनाई थी, लेकिन वह उसे पूरा ना कर सकें। ऐसे में बच्ची के जन्मदिन के बारे में जब डॉक्टर्स को पता चला तो उन्होंने खुद केक मंगवाकर उसका जन्मदिन मनाया

बच्ची के पिता भी कोरोना संक्रमित

बच्ची के जन्मदिन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची पीपीई किट पहने अपने माता-पिता के साथ केक काटती नजर आ रही है। बच्ची के पिता भी कोरोना संक्रमित पाएं गए है, जबकि मां की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दंपति ने कोरोना संकट में अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए टर्ना स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First birthday of Corona infected girl celebrated in mumbai's Terna hospital, the girl cut a cake with parents wearing PPE


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yE5YSI

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...