Wednesday, June 10, 2020

परेशानी से प्रेरणा लेकर बनाया 16 LED वाला फेस मास्क, ये लाइट और स्माइली से बोलने-मुस्कुराने को दिखाता है, कीमत 3800 रु.

गेम डिजाइनर और प्रोग्रामर टेलर ग्लेयल ने खास तरह का मास्क तैयार किया है। इसे लगाकर बोलने पर एलईडी लाइट जलती है। ये लाइट बताती है सामने वाला कब बोल रहा है और कब चुप है। आपके मुस्कुराने पर मास्क के सामने स्माइली का सिम्बल बनता है। कपड़े के इस मास्क में 16 एलईडी लाइट लगी हैं।

इसे तैयार करने वाले प्रोग्रामर टेलर का कहना है कि मैंने इसकी जरूरत महसूस की और वहीं से आइडिया पैदा हुआ। फिर,करीब एक महीने की लगातार मेहनत के बाद यह तैयार हो गया। एक मास्क की लागत करीब 3800 रुपए आई है।

अचानक दिमाग में आया था आइडिया
अमेरिकी प्रोग्रामर टेलर के मुताबिक, मास्क में वॉइस पैनल लगा है जो एलईडी से जोड़ा गया है। जो इंसान के बोलने और चुप रहने जैसी हरकत होनेपर जलती हैं। टेलर कहते हैं, मास्क को बनाने का आइडिया अचानक दिमाग में आया था। मैंने ऑनलाइन ऐसा मास्क ढूंढा, जब नहीं मिला तो खुद ही इसे तैयार किया।

मास्क धोने से पहले एलईडी लाइट्स निकाली जा सकती हैं
टेलर बताते हैं, मास्क को तैयार करने में एक माह का समय लगा था। यह कपड़े का बना है, इसलिए जब इसे धोना हो तो एलईडी लाइट के पैनल को निकालकर बाहर किया जा सकता है। इसमें 9 वॉल्ट की बैट्री लगाई गई है जो एलईडी पैनल को सपोर्ट करती है।

मास्क को धोने से पहले एलईडी लाइट के पैनल को निकाला जा सकता है।

यूवी लैंप से सैनेटाइज करना आसान
टेलर के मुताबिक, मास्क से कपड़ा हटाने के बाद बाकी चीजों को समय-समय यूवी लैम्प से सैनेटाइज किया जा सकता है। एक मास्क की कीमत लगभग 3800 रुपए है। वह कहते हैं कि फिलहालमैंने इसे अपने लिए बनाया है और इसे बेचने की कोईयोजना नहीं है।

बच्चों के लिए नहीं है ये मास्क
टेलर का कहना है कि इस मास्क को वहां इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है जहां लोग इसे लम्बे समय तक लगाते हैं क्योंकि इसमें एलईडी लाइट्स लगी हैं,जो कुछ घंटों बाद गर्म भीहोती हैं। इसलिए यह बच्चों के लिए सही नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रोग्रामर टेलर ग्लेयल के मुताबिक, मास्क में वॉइस पैनल लगा है जो एलईडी से जोड़ा गया है। जो इंसान के बोलने और चुप रहने जैसी हरकत होने पर जलता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37l7NRk

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...