Tuesday, June 30, 2020

टिक टॉक स्टार बनकर जन्नत जुबैर हर महीने कमाती हैं 20 लाख, गरिमा से लेकर अवनीत कौर भी हैं कमाई के मामले में आगे

कभी टिक टॉक के 15 सेकेंड वीडियो का इस्तेमाल करके में हर उम्र की महिलाएं अपना नाम बना रही हैं। अपनी क्रिएटिविटी को दर्शाने वाली इन महिलाओं के लाखों फॉलोअर्स हैं। फिलहाल केंद्र सरकार ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जन्नत जुबैर रहमानी
टिकटॉक पर जितनी फेमस ऐक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी हैं, उतने ही उनके भाई अयान। अयान जुबैर रहमानी तो मात्र 11 साल के हैं और इतनी सी उम्र में ही उनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जन्नत टीवी सीरियल फुलवा में लीड रोल निभा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

फैन फॉलोइंग : 13 लाख
इनकी कमाई : 20 लाख रुपए प्रति माह

गरिमा चौरसिया
गरिमा ने जब से टिक टॉक पर अपना डांस वीडियो बहुत हार्ट पोस्ट किया है, तब से उन्हें बहुत हार्ट गर्ल के नाम से जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं । उनके टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं। गरिमा ने पंजाबी गानों में भी काम किया है । इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें गीमा_आशी के नाम से पहचाना जाता है। गीमा खासतौर से अपने डांस वीडियो और लिप सिंक के लिए जानी जाती हैं। वे पंचामृत और ग्लेमिशा के विज्ञापन में वे मॉडलिंग करती नजर आती हैं।
फैन फॉलोइंग : 1.58 करोड़
इनकी कमाई : 6 लाख रुपए प्रति माह

अर्शिफा खान
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी। धीरे-धीरे यह अपने एक्टिंग में महारत हासिल कर ली। और जल्दी यह फेमस भी हो गई।शायरी वीडियो के अलावा यह अपनी आईडी पर लिप सिंक और डांस वीडियो भी अपलोड करती रहती हैं जो कि दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। इन्होंने बहुत सारे सांग में भी काम किया है। अभी इनका मंजुल खट्टर के साथ गाया हुआ गाना यारा सांग दर्शको के दिल को छू गया।
फैन फॉलोइंग : 2.2 करोड़

इनकी कमाई : 50लाख रुपए सालाना

अवनीत कौर
टीवी एक्ट्रेस अवनीत को रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर और अलादीन-नाम तो सुना होगा जैसे टीवी सीरियल से शोहरत मिली। अवनीत फैशन आइकन के तौर पर भी गर्ल्स के बीच खास पहचान रखती हैं।

फैन फॉलोइंग : 2.14करोड़
इनकी कमाई : 16 लाख प्रति माह

समीक्षा सूद
प्रोफेशनल मॉडल और टीवी एक्ट्रेस समीक्षा टिक टॉक पर बेहतरीन वीडियो क्लिप और कॉमेडी के जरिए अपनी खास पहचान रखती हैं। उन्हें टीवी सीरियल बाल वीर में भी देखा गया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 मिलियन है।
फैन फॉलोइंग : 22.8 मिलियन
इनकी कमाई : 8-10 लोख



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jannat Zubair earns 20 lakhs every month by becoming a Tick Talk star, from dignity to Avneet Kaur is also ahead in terms of earning


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38k6lPB

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...