Wednesday, June 10, 2020

इस मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद दही से बने 4 फेस पैक, पिंपल्स होंगे दूर, टैनिंग भी हटेगी

दही से बने फेस पैक हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है। इससे बने फेस पैक त्वचा को मुलायम, चमकदार और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। इसे शहद, ओट्स या अन्य हेल्दी चीजों में मिलाकर लगाया जा सकता है।

1. दही-बेसन पैक

यह फेस पैक सामान्य से तैलीय त्वचा वालोंके लिए मुफ़ीद है।

ऐसे बनाएं :

2 बड़े चम्मच दही के साथ एक चम्मच बेसन मिलाएं। दोनों को तब तक मिलाएं जब तक कि चिकना मिश्रण तैयार न हो जाए। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद अच्छी तरह से धो लें। बेसन त्वचा को निखारने, साफ़ करने और चमकदार बनाने में मदद करता है।

2.दही-ओट्स फेस पैक

यह फेस पैक संवेदनशील त्वचा वालोंके लिए ज़्यादा असरदार है।

ऐसे बनाएं

दही और ओट्स को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह ब्लैकहेड्स और मुंहासे हटाने में मदद करता है।

3. दही-खीरा फेस पैक

यह ठंडा फेस पैक सभी तरह की त्वचाके लिए उपयुक्त है।

ऐसे बनाएं

2 चम्मच दही और 2 चम्मच खीरे के रस को मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मालिश करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह हाइड्रेटिंग फेस पैक है। यह टैनिंगहटाने और त्वचा को साफ़ करने में भी मदद करता है।

4. दही-टमाटर फेस पैक

इस पैक को किसी भी प्रकार की त्वचा वाले लगा सकते हैं।

ऐसे बनाएं :

एक कटोरे में दही और टमाटर के रस को मिलाएं, जब तक कि एक चिकना मिश्रण तैयार न हो जाए। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह फेस पैक त्वचा को कसावट देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In this season, 4 face packs made of yogurt beneficial for the skin, pimples will be away, tanning will also be removed.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XPRZTn

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...