Monday, June 1, 2020

आयरलैंड में पेश किया गया कोरोना ब्राइडल कलेक्शन, दुल्हन की ड्रेस के साथ डिजाइनर मास्क का नया ट्रेंड शुरू हुआ

आयरलैंड की ओआनाने हाल ही अपने स्टोर में कोरोना स्पेशल ब्राइडल कलेक्शन पेश किया। इस कलेक्शन में ड्रेस से मैच करता हुआ मास्क भी तैयार किया गया है। ओआना का कहना है कि शादी की खरीदारी करने आने वाली महिलाओं ने खास तरह मास्क की डिमांड की थी जो ड्रेस के साथ खराब न लगे। इसलिए मैंने अपने डबलिन स्थित फैशन स्टोर में ऐसी ड्रेसेस तैयार कीं।

आयरलैंड में इस समय ड्रेसेस के साथ मैच करते हुए मास्क की डिमांड बढ़ रही है क्योंकि इस देश मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब यहां शादियों में दुल्हन मास्क के साथ नजर आएंगी। ओआना कहती हैं कि लॉकडाउन का पूरे बिजनेस पर गहरा असर पड़ा है क्योंकि यही सीजन सबसे ज्यादा शादियों के नाम होता है।

ओआना के मुताबिक, कोरोना महामारी के कारण मार्च के बीच में ही बाजार बंद करा दिए गए थे। इस वजह से फिटिंग और डिजाइनिंग अपॉइंटमेंट पर भी रोक लग गई थी। इस दौरान हम ऑनलाइन ग्राहकों से जुड़े रहे और उनकी डिमांड के मुताबिक ड्रेसेस पर काम करते रहे।
ओआना के मुताबिक, आर्थिक दिक्कत के कारण कई दुल्हनों ने अपनी शादी टाल दी है। ब्राइडल मास्क हैंडमेड हैं। इसे बनाने के लिए अभी उन्हीं चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो स्टोर में उपलब्ध है।
ओआना कहती हैं कि इस समय हम डिजाइनर के साथ मिलकर ऐसे हैंडमेड मास्क भी तैयार कर रहे हैं जिनसे होने वाली आमदनी को फ्रंटलाइन वर्कर में बांटी जाएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ireland Coronavirus Updates; Oana introduced Corona Special Bridal Collection in her store


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZVFcjH

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...