मेक्सिको के सेन लुइस पोटोसी शहर में सोमवार को जन्मे ट्रिपलेट्स (एक साथ जन्मे तीन बच्चे) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य की स्वास्थ्य सचिव मोनिकारांगेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, जन्म के दिन ही ट्रिपलेट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चों काजन्म 8 मई को हुआ था। मां कोरोना पॉजिटिवथी लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख (एसिम्प्टोमैटिक) रहे थे। तीनों बच्चों की देखरेख की जा रही है और यह मामला जांच का विषय है। पता लगाया जाएगा कि उनमें कोरोना कासंक्रमण जन्म से पहले था या डिलीवरी के बाद हुआ।
डिलीवरी के बाद संक्रमण की आशंका
स्वास्थ्य सचिव मोनिका के मुताबिक, हो सकता है कि नवजात में वायरस का संक्रमण डिलीवरी के तुरंत बाद हुआ हो। नवजात में कोरोना के संक्रमण का यह पहला मामला नहीं है, लेकिन ये दुर्लभ है। मेक्सिको में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 185,122 पहुंच चुके हैं। यहां कोरोना से अब तक 22,584 मौत हो चुकी हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको में जांच काफी धीमी रफ्तार से होने के कारण मौत और संक्रमण दोनों के मामले बढ़ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है संक्रमण के मामले रुकने की सम्भावना है।
मां संक्रमित है तो क्या नवजात को छूना चाहिए, डब्ल्यूएचओ ने दिया जवाब
अगर मां संक्रमित है तो क्या उसे नवजात को छूना चाहिए, इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि ऐसे समय में बच्चों से दूरी न बनाएं लेकिन सावधानी हर हाल में बरतें।
- नवजात को ब्रेस्टफीड कराते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- नवजात को छूने से पहले हाथों को धोएं। उसे जहां भी रखें वो जगह साफ होने चाहिए।
- आसपास मौजूद लोगों से खुद को दूर रखें।
- छींकते या खांसते समय टिश्यू का इस्तेमाल करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V9uQK9
No comments:
Post a Comment