फ्रांसीसी मूल की डांस टीचर और कोरियोग्राफर महिमा खानुम ने कोविड-19 से बचाव के तरीकों कोनृत्य मुद्राओं के जरिएबेहद खूबसूरत तरीके से पेश किया है। महिमा ने ओडिसी डांस की मुद्राओं से कोरोना से बचने के लिए रखी जाने वाली सावधानियों को अनूठे भावों सेसमझाया है।
महिमा इंडियन डांस कल्चर को बढ़ावा देने वाली संस्था लिज आर्ट्स मीडिया की डायरेक्टर हैं। पेरिस में रहकर भारतीय शास्त्रीय नृत्यों को बढ़ावा देने वालीमहिमा कहती हैं-डांस एकसुंदर भाषा है। इसमें विभिन्न मुद्राओं का उपयोग करके अपनी बातको बड़े अच्छे ढंग से अभिव्यक्त किया जा सकता है।
महिमा खानुम का इंडिया कनेक्शन
फ्रांस में जन्म लेने वाली महिमा की मां फ्रेंच और पिता स्पेनिश थे। बचपन से डांस की शौकीन महिमा ने तीन साल की उम्र में बैलेसीखा। 13 साल की उम्र में वे ओडिसी आर्टिस्ट शंकर बेहरा से मिलीं। उनकी शिष्या बनकर नृत्य सीखने लगीं। वे मानती हैं कि शंकर ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।
इसके बादउन्हें भारत में इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस एंड द फ्रेंच गवर्नमेंट की तरफ से दिल्ली में माधवी मुदगल से नृत्य सीखने का मौका मिला। बाद मेंवेपेरिस चली गईं। वहां वे 12 साल से नृत्य के साथ इनोवेशन यानी प्रयोग कर रही हैं।
महिमा नेफ्रांस में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। वे ओडिसी डांस और कंप्यूटर एनिमेटेड ओल्ड पेंटिंग, ओडिसी डांस और वर्चुअल रियलिटी के साथ लाइट पेंटिंग फोटोग्राफी पर भीकाम कर रहीहैं।
महिमा नेफ्रांस में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। वे ओडिसी डांस और कंप्यूटर एनिमेटेड ओल्ड पेंटिंग, ओडिसी डांस और वर्चुअल रियलिटी के साथ लाइट पेंटिंग फोटोग्राफी पर भीकाम कर रहीहैं।
कैसे बना ये वीडियो: खास लोकेशन की तलाश नहीं की
महिमा कहती हैं मेरे पति अविशै एक डिजिटल आर्टिस्ट हैं। लॉकडाउन से पहले मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि लोगों को जागरूक करने का एक माध्यम डांस भी हो सकता है। लेकिन 16 मार्च को फ्रांस में लॉकडाउन लगने के बाद घर में रहते हुए डांस कोमैंने पॉजिटिविटीसे जोड़कर देखा और ये वीडियो बनाया।
विभिन्नमुद्राओं पर आधारितये वीडियो तीन दिन में बनकर तैयार हुआ। महिमा कहती है अपने छोटे से अपार्टमेंट में रहते हुए मैंने इस डांस वीडियो के लिए किसी खास लोकेशन या कैमरा एंगल नहींतलाशा और सीधे शूट कर लिया। कुछ ही हफ्तों बाद इसके संगीत को मुंबई के संगीतकार विजय तांबे ने कंपोज किया।
महिमा कहती हैं महामारी के दौरान ओडिसी से हमें पॉजिटिविटी मिली है। कोरोना के असर से बचने के लिएघर में रहते हुए हमारे आसपास परेशानियां अधिक हैं। ऐसे में ओडिसी नृत्य आपकी हर परेशानी को दूर करने का आसान रास्ता हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vacus6
No comments:
Post a Comment