Friday, June 12, 2020

चीन में सिंगल पुरुषों से आगे महिलाएं, उठाती हैं परिवार का खर्च, कॅरिअर ओरिएंटेड भी हैं

चीन में 2015 में वन चाइल्ड पॉलिसी की शुरुआत होने से पैरेंट्स इकलौती संतान के तौर पर लड़कों की चाहत रखने लगे हैं। तब से दुनिया में चीन एक ऐसे देश के रूप में उभरा है जहां महिला और पुरुषों की असमानता का अनुपात बहुत अधिक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में चीनी अर्थशास्त्री यी कांग एनजी ने महिलाओं को कुछ समय के लिए दो या उससे अधिक पति रखने का अधिकार देने की मांग की है।
चीन में महिलाओं की घटती संख्या की वजह से हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं कि वर्ष 2050 तक 3 करोड़ पुरुष अविवाहित रह जाएंगे। चीन के तेजी से बदलते कल्चर को लेखिका रोजियन लेक ने अपनी बेस्ट सेलिंग बुक लेफ्टओवर इन चाइना : द वुमन शेपिंग ए वर्ल्ड'स नेक्स्ट सुपरपॉवर में बताया है। इससे ये साबित होता है किमुश्किल हालातों में भी महिलाएं किस तरह हालातों का सामना कर जीत हासिल कर रही हैं।

बढ़ी सिंगल वुमन की संख्या
1982 में चीन के शहरों में 5% लड़कियों की शादी 20 साल की होने के बाद होती थी। आज लगभग 30% चाइनीज शहरों में रहने वाली लड़कियां इस उम्र तक सिंगल रहती हैं।

कुंवारी महिलाएं अधिक
वे महिलाएं जो शादी की उम्र निकल जाने के बाद भी कुंवारी रहती हैं, उनकी संख्या भी अधिक है। इन कुंवारी महिलाओं की उम्र वहां के शहरों में 30 और छोटे कस्बों में 25 है।

अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं
चीन में सिंगल पुरुषों को "bare branches' कहा जाता है।कुंवारे पुरुष छोटे कस्बों में रहकर ही खेती जैसे काम करना पसंद करते हैं, वहीं सिंगल महिलाएं शहरों में जाकर जॉब या अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं।

लक्ष्य को पाने की लगन
सिंगल रहने वाली महिलाओं से अधिकांशवे हैं जो शहरों में रहती हैं और पढ़ाई के मामले में पुरुषों से आगे हैं। वे अपने लक्ष्य को हर हाल में पाने की लगन रखती हैं। साथ ही कॅरिअर ओरिएंटेड भी हैं।

फैक्ट्रियों में काम करती हैं
चीन में ऐसी महिलाओं की कमी नहीं जो सिंगल रहते हुए शहरों की फैक्ट्रियों में काम करती हैं। वे अपनी कमाई से पैरेंट्स का सहारा बनती हैं। उनके पैसों का उपयोग भाई-बहनो की पढ़ाई और उनकी शादी का खर्च उठाने में होता है।

सेपरेट लाइफ जीना पसंद
वहां कोऑपरेटिव मैरिज के कल्चर को भी बढ़ावा मिला है जिसमें लेस्बियन महिलाएं समलैंगिक पुरुषों से शादी करती हैं। अक्सर इस तरह के कपल्स अपनी सेपरेट लाइफ जीना पसंद करते हैं। लेकिन िरश्तेदारों के सामने वे एक दूसरे के साथ कपल की तरह रहने की एक्टिंग करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fksqjw

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...