Tuesday, June 9, 2020

कुर्ते और अनारकली के साथ पहनें फ्लैट फुटवियर, इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूब जंचेंगे ग्लेडियटर

अगर आपस्टाइलिशदिखना चाहती हैं तो अपनी ड्रेस के साथ-साथ फुटवियर पर भी ध्यान दें। अलग-अलग आउटफिट के साथ इन तीन तरह के फुटवियर्स को टीमअप कर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।

कुर्ते के साथ पहनें फ्लैट्स
अगर आप कंफर्ट और स्टाइल का कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो आपको यकीनन फ्लैट्स में इनवेस्ट करना चाहिए। आपको मार्केट में कई तरह के फ्लैट्स सैंडल्स मिल जाएंगी। आप इन्हें अपनी कुर्ती व जींस से लेकर अनारकली आदि के साथ पहन सकती हैं। अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो फ्लैट्स में बीड्स या मल्टीकलर ट्राय करें। इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी फ्लैट्स की पेयरिंग खूब जंचती है। आप इसे कुर्ती से लेकर स्कर्ट्स आदि के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

सलवार सूट के साथ पहनेंसैंडिल
इसमें पॉम पॉम स्टाइल एक चिक लुक क्रिएट करती है। आप चाहे कॉलेज गोइंग गर्ल हो या फिर ऑफिस जाती हों, एक डिफरेंट लुक पाने के लिए पॉम पॉम सैंडिल को आसानी से पहन सकती हैं। जींस से लेकर सलवार सूट के साथ यह खूब फबते हैं। इसके ब्लैक या टैन कलर हर रंग की ड्रेस के साथ आकर्षक लगते हैं। इन्हें पहनकर मॉडर्न और एथनिक लुक पाना आसान होता है। आप शॉर्ट और लॉन्ग ग्लैडिएटर्स क्रिस क्रॉस सैंडिल मल्टीकलर में ट्राय करें ताकि इसे हर कलर की ड्रेस के साथ पहना जा सके। इन्हें केप्रीज, डेनिम, स्कर्ट और लेगिंग्स के साथ कैरी कर सकतीहैं।

इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ जंचेंगेग्लैडिएटर
अगर आप फुटवियर में कुछस्टाइलिशऔर एलिगेंट ऑप्शन ढूंढ रही हैं तो आपको ग्लैडिएटर खरीदना चाहिए। इसकी मदद से आप अपने आउटफिट में सुपरस्टाइलिशदिख सकती हैं। इतना ही नहीं, ग्लेडिएटर को इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ आसानी से टीमअप करके पहना जा सकता है। इसकी एनिमल से लेकर फ्लोरल प्रिंट को कपड़ों और फुटवियर में काफी पसंद किया जाता है। आप इसमें सैंडिलसे लेकर फ्लैट्स, शूज या फ्लिप फ्लॉप आदि खरीद सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट्स को इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से टीमअप किया जा सकता है। यह किसी भी आउटफिट की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wear flat footwear with kurtas and anarkali, gladiators will dress well with Indo Western dress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YmXqZ0

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...