ये कम ही सुनने में आता है कि पाई इतनी सुंदर भी हो सकती है जिन्हें देखते ही खाने का मन करे। लेकिन पेस्ट्री डिजाइनर केरिन फेफ बोशेक ने पाई को डेकोरेट करके इतना खूबसूरत बना दिया जो तारीफ के काबिल है। इन पाईज को कला के खूबसूरत नमूनों के तौर पर भी देखा जा रहा है।
जर्मन की रहने वाली पाई मास्टर केरिन हफ्ते में कम से कम तीन पाई बेक करती हैं। वे इन पाईज की कुछ तस्वीरें खींचकर इसे अपनी दोस्तों को दे देती हैं। वे इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम फैंस के साथ शेयर करती हैं। वे जितनी मेहनत के साथ पाई बनाती हैं, उतनी ही मेहनत इनके फोटो को संभालकर रखने में भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी तस्वीरों को देखकर लोग शेयर करते नहीं थकते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XrXWpA
No comments:
Post a Comment