मेक्सिको में सोमवार को जन्मे ट्रिपलेट्स (एक साथ जन्मे तीन बच्चे) कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जन्म से बाद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही थी किनवजातों में कोरोना का संक्रमण मां से हुआ या जन्म के बाद कहीं और से फैला। जांच कर रहे स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नवजात को संक्रमण मां औरपिता से नहीं फैला क्योंकि दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। नवजातों के जन्म के समय यह आशंका जताई गई थी इनमें कोरोना का संक्रमण मां से फैला, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
जन्म के 4 घंटे हुई थी नवजातों की जांच
मेक्सिको के सेन लुइस पोटोसी शहर में सोमवार कोएक मां ने तीन नवजातों को जन्म दिया था।जिनमें दो लड़के और एक लड़की थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जन्म के 4 घंटे के बाद नवजातों की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटव आई। नवजातों की प्री-मैच्योर डिलीवरी साढ़े सात महीने में हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YvBe2
No comments:
Post a Comment