Saturday, June 20, 2020

इस योग दिवस वॉलनट्स के क्रंच के साथ अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के तरीके बता रही हैं न्यूट्रीशनिस्ट एवं फाउंडर नमामी अग्रवाल

योग भारत की एक प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है जोआज वैश्विक तौर पर महत्वपूर्ण हो गया है। यहबेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करता है। योग के कई फायदों का जश्‍न हर साल 21 जून को मनाया जाता है।इस बार भी दुनिया अपने परिवारों के साथ घर पर इस खास दिन का छठा संस्करण मनाने के लिए तैयार है।

कोरोना संक्रमण के खतरे से घबराए हुए लोगों और इससे उपजी अनिश्चितताओं के बीच योग सदियों पुराने व्यायाम सेफायदापहुंचा सकता है। इनका असर दूरगामी होता है। हालांकि, योग या किसी भी अन्य फिटनेस योजना को जरूरी पोषक तत्वों वाली भरपूर खुराक का साथ मिलना अत्यंत जरूरी है। कई स्टडीज से ये पता चला हैकि अखरोट (वॉलनट्स) जैसे पूरक आहारों की मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और संपूर्ण सेहत में फायदेमंद भूमिका हो सकती है। अखरोट शरीर के लिए जरूरीपोषण और संतुष्टि दोनों प्रदान करता है।इन्हें कई तरह केभोजन में आसानी से शामिल किया जा सकता है। अपने आहार में अखरोट को शामिल करने के पांचफायदे इस प्रकार हैं :

1. हार्ट को रखता है हेल्दी

हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में अखरोट का सेवन आपके लिए दिल की बीमारी और स्ट्रोक का जोखिम कम कर सकता है। अखरोट कोलेस्ट्रोल के स्तर को स्वस्थ्य बनाए रखने और हाई ब्लड प्रेशको कंट्राेलकरने में मदद करता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण सेहत के लिए खुद अपनी देखभाल करना पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सेल्फ-केयर के लिए कई उपाय सुझाए हैं। इनमें स्वस्थ और संतुलित भोजन करना भीशामिल है। अखरोट, डिप्रेशन, मेमोरी एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह फोकस्ड, ऊर्जावान और सकारात्मक बने रहने में भी सहायकहै।

3. इम्युनिटी को मजबूत करता है

अपने इम्युनिटी सिस्‍टम और संपूर्ण सेहत के लिएपोषक तत्वों से भरपूर अखरोट खाना फायदेमंद हो सकता है। यहविटामिन बी 6 (0.2मिग्रा / 28ग्रा) ,कॉपर (0.45मिग्रा / 28ग्रा) और मैंगनीज (0.1मिग्रा / 28ग्रा) का भी अच्छा सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

4. आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा

अगर आपकी आंतें स्वस्थ हैं, तोपाचन, मेटाबॉलिज्म और इम्युनिटी सिस्टम भी हेल्दी रहता है।शोध से पता चलता है कि अखरोट अपने प्रीबायोटिक गुणों के कारण इसका अच्छाविकल्प हो सकता है। यह आंतों को हेल्दीरखने में मदद करता हैऔर शरीर के लिए फायदेमंदबैक्टीरिया के विकास में सहायक है।

5.डायबिटीज के खतरे को कम करता है

अखरोट के नियमित सेवन से मेटाबॉलिकसिंड्रोम काजोखिम कम होता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम करने में मदद मिलती है।इसके अलावा, जो लोग अखरोट का सेवन करते हैं, उनमें अखरोट का सेवन नहीं करने वाले वयस्कों की तुलना मेंटाइप 2 डायबिटीज विकसित होने का खतरालगभग आधा होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nutritionist and Founder Namami Agarwal is showing ways to improve her health with the crunch of Walnuts this Yoga Day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3el11O5

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...