Tuesday, June 2, 2020

लॉकडाउन के दौरान फैंसी ड्रेस में कचरा फेंकने जाते हैं पिता-बेटी, इन्हें देख हजारों लोगों ने अपनाया ट्रेंड

स्पेन में जैमी और उनकी तीन साल की बेटी मारा इंटरनेट पर चर्चित बने हुए हैं। यहां 14 मार्च से लॉकडाउन है औरकेवल बेहद जरूरी कामों के लिए ही घर से निकलने की इजाजत है।

जरूरी कामों में घर का कचरा फेंकना भी शामिल है। ऐसे में पिता-बेटी ने घर से फैंसी ड्रेस में कचरा फेंकने के लिए निकलना शुरू किया।

जैमी और मारा हॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध किरदारों की ड्रेस में घर से 400 मीटर दूर खड़ी कचरा गाड़ी में कचरा डालकर वापस आ जाते हैं।

पिता-बेटी की यह जोड़ीपहले दिन अमेरिकन फिल्म फ्रोजन के कैरेक्टर एलसा और ओलेफ बनकर बाहर निकले। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया।

हर दिन पहनी अलग-अलग कैरेक्टर की ड्रेस

छठे दिन स्पाइडर मैन, आठवें दिन फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट केे कैरेक्टर, दसवें दिन बैटमैन और रॉबिन की कॉस्ट्यूम में तैयार होकर पिता-बेटी घर से निकले।

जैसे ही जैमी ने ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले, कुछ ही दिनों में वह फेमस हो गए। लोग उनके आइडिया की तारीफ करने लगे।

जैमी-मारा को देखकर और दूसरे लोगों ने भी इस आइडिया को अपनायाहै। इसे ट्रेंड को बढ़ावा देने के लिएफेसबुक पर ‘बिन आइसोलेशन आउटिंग’ नाम से एक पेज भी बना है।

#BinIsolationOuting के साथ तस्वीरें शेयर करते लोग

इस पेज के 10 लाख 61 हजार से ज्यादा मेंबर हैं, इसमें सैकड़ों लोग रोजाना कचरा फेंकने के लिए नई-नई कॉस्ट्यूम में जातेे हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं। लोग इंस्टाग्राम, ट्विटर पर #BinIsolationOuting के साथ तस्वीरें शेयर कर इस आइडिया को बढ़ावा दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thousands of people adopted the trend of father-daughter going to throw garbage in fancy dress during lockdown in Spain.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AudEHC

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...