Thursday, July 2, 2020

टीनएज गर्ल 41 टेप रोल से प्रोम ड्रेस बनाकर बनी इंटरनेट सेंसेशन, इसे डिजाइन करने में बिताए 400 घंटे

इलिनोइस में रहने वाले 18 साल की टीनएज गर्ल को सोशल मीडिया पर उस वक्त वाहवाही मिली जब पता चला कि उसने अपनी ड्रेस को दर्जनों टेप की मदद से डिजाइन किया है।

टीनगर्ल पेटोन मेंकर ने जब इस साल जनवरी में प्रोम कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनने के बारे में सोचा तब एक बार भीयह ख्याल उसके दिमाग में नहीं आया होगा कि इसे पहनकर वह रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन जाएंगी। ये कॉम्पिटिशन पेटोन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी।

हाई स्कूल ग्रेजुएट इस लड़कीने अपनी सूझबूझ से प्रोम ड्रेस को डिजाइन करने में टेप का इस्तेमाल किया। शुरू से हीपेटोन अपनी प्रोम ड्रेस को लियोनोर्डो द विंसी की ड्रेस के अनुसार डिजाइन करवाना चाहती थीं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनकी येचाहत पूरी न हो सकी। तब उन्होंने इसी से मिलती-जुलती ड्रेस को खुद डिजाइन किया।

पेटोन कहती हैं मैं कोरोना वायरस पर आधारित ड्रेस डिजाइन करना चाहती थीं। मैं जानती थी इस तरह की ड्रेस कोई और डिजाइन नहीं करेगा। इस दुनिया में इस समय बदलते हालात को मैं अपनी खूबसूरतड्रेस के माध्यम से बताना चाहती थी।

कोरोना महामारी की वजह से इस टीनएज गर्ल की ग्रेजुएशन इस साल कैंसिल हो गई। लेकिन अपनी ड्रेस को लेकर जो डिजाइन उसने सोच रखी थी,उसे साकार करने की हर संभव कोशिश वह अब करना चाहती थी। उसने 400 घंटे इस खूबखूरत ड्रेस को बनाने में लगाए।

वे अपनी ड्रेस को स्कूल मेट्स से छिपाना चाहती थीं। लेकिन आज स्कूल मेट्स ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनकी ड्रेस को देखकर तारीफ कर रही है। पेटोन की मां सूजी ने अपने फेसबुक अकाउंड पर प्रोम ड्रेस के फोटो शेयर किए। इसे अब तक 25,000 बार शेयर किया जा चुका है। पेटोन की सारी दुनिया से इस ड्रेस के लिए तारीफें मिल रही हैं।

पेटोन को ये देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि उनकीड्रेस को इतनापसंद किया जा सकता है। वे कहती हैं मैं सारी दुनिया को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मेरी प्रोम ड्रेस को इतना पसंद किया।उनकी ड्रेस पर फेस मास्क पहने हुए डॉक्टर्स, कोरोना वायरस के प्रभाव से भागते हुए लोग, यहां तक कि इस महामारी की वजह से सिर पर हाथ रखकर परेशान बैठा हुआ व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है।

पेटोन ने अपनी ड्रेस के माध्यम से कोरोना प्रभावित हर उस व्यक्ति का हाल बयां किया है जो मानसिक तौर पर बदतर हालातों से गुजर रहा है। हालांकि जिस कॉम्पिटिशन के लिए पेटोन ने अपनी प्रोम ड्रेस को डिजाइन किया है, वो 21 जुलाई को होने वाली है।

लेकिन पेटोन तारीफें पाकर इतनी खुश हैं किअभी भी खुद कोवीनर से कम नहीं पाती है। इस कॉम्पिटिशन से मिली रकम को वे कॉलेज फंड में जमा करना चाहती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Internet sensation made by prom dress made of Teenage Girl 41 tape roll, 400 hours spent designing it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NN2UaT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...