Sunday, July 12, 2020

प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मैगजीन में पहली बार मिला ट्रांसजेंडर मॉडल वेलेंटिनो को स्थान, अपनी ही तरह की महिलाओं को दिलाना चाहती हैं उनका हक

स्पोर्ट्स एलेस्ट्रेड एक अमेरिकन स्पोर्ट्स मैगजीन है। इसका सर्कुलेशन 10 लाख है। इसे दो बार नेशनल मैगजीन अवार्ड प्राप्त है। इस मैगजीन के स्विम सूट इश्यू में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर मॉडल को स्थान मिला है।
ब्राजील की वेलेंटिनो सेंपियो एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। वे पहली बार 2020 के अंक में हेदी क्लम और एश्ले ग्राहम जैसी मानी हास्तियों के साथ दिखाई देंगी।
23 साल की सेंपियो इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं। 21 जुलाई को रिलीज होने वाले इस अंक में सेंपियों दिखाई देंगी। वे ब्राजील मं नॉर्थ ईस्ट के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं। वे कहती हैं मैं एक ऐसे गांव में रहती हूं जहां गरीबी की दर ज्यादा है। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय आज भी अपमान की नजरों से देखा जाता है।

ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इस प्रतिष्ठित प्रत्रिका के लिए चुना गया। मैं चाहती हूं कि मेरी तरह अन्य ट्रांसजेंडरर्स को भी समाज में सम्मान और उनका ह मिले। मैं उनके लिए जो भी संभव है, हर वो प्रयास करना चाहती हूं। इससे पहले 2017 में सेंपियो ऐसी पहली ट्रांसजेंडर मॉडल थीं जो वॉग के कवर पेज पर देखी गई थीं। इसके फ्रेंच एडिशन के कवर पर उन्हें स्थान मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transgender model Valentino got first place in prestigious sports magazine, wants to get women of her own kind


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3esbhmN

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...