मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए वरदान मानी जाती है। ख़ास बात ये है कि इसे सभी प्रकार की त्वचा वाले बख़ूबी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को कई समस्याओं से निजात दिलाने के साथ उसमें निखार और कसावट भी लाती है।इसके अलावा रंग निखारने में मुल्तानी मिट्टी की अहम भूमिका है। तो आइए जानते हैं कि अपनी ज़रूरत और त्वचा के प्रकार के मुताबिक़ इसे कैसे उपयोग में लाना है।
तैलीय त्वचा के लिए :
सामग्री :
मुल्तानी मिट्टी - 1 छोटा कप
गुलाब जल - 2 बड़े चम्मच
इसे लगाने का तरीका :
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पूरी तरह सूख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चिकनी और तेल मुक्त हो जाएगी।

सामान्य त्वचा के लिए
सामग्री :
मुल्तानी मिट्टी - 1 बड़ा चम्मच
चंदन पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध - 1 छोटा चम्मच
इसे लगाने का तरीका :
मुल्तानी मिट्टी और थोड़े-से दूध के साथ चंदन पाउडर मिलाएं। क़रीब 20 मिनट के लिए इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर रखें। सूखने पर पानी से धो लें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।

ख़ुश्क त्वचा के लिए
सामग्री :
पिसे बादाम - 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध - 1 बड़ा चम्मच
मुल्तानी मिट्टी - 1 छोटा कप
इसे लगाने का तरीका :
एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी, बादाम और दूध डालकर पेस्ट बना लें और 1-2 मिनट के लिए मिट्टी को फूलने के लिए रख दें। चेहरा धोकर, पोंछकर इस पेस्ट को लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करके सूखने के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से त्वचा कोमल बनती है।
दाग़ रहित त्वचा के लिए
सामग्री :
टमाटर का रस - 2 बड़े चम्मच
मुल्तानी मिट्टी - 2 बड़े चम्मच
चंदन पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
इसे लगाने का तरीका :
सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को 10 मिनट लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अच्छे परिणामों के लिए इस पैक का रोज़ाना इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32P8F0a
No comments:
Post a Comment