Wednesday, July 22, 2020

Recipe Video: इस बार व्रत में बनाएं खीरे के पकौड़े, सलाद का बदल जाएगा स्वाद

सावन के महीने (Sawan Month) में कई त्योहार आते हैं जब महिलाएं व्रत (Fast) रखती हैं. चाहे वह सावन सोमवार हो या फिर हरियाली तीज, नाग पंचमी हो या फिर रक्षाबंधन. व्रत रखने के दौरान कुछ अलग तरह का खाना खाया जाता है. व्रत के दौरान खाने के लिए काफी कम ही ऑप्शन मौजूद होते हैं. खीरे के पकौड़े (Cucumber Pakora) उस समय के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं. सिंघाड़े के आटे में खीरे को मिक्स करके आप कुरकुरी पकौड़ी तैयार कर सकते हैं. व्रत के समय इसे आसानी से खाया जा सकता है. आप चाहे तो इसे आम दिनों में भी खाने के लिए बना सकते हैं. खीरे के पकौड़े बनाना बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत और समय भी नहीं लगता. साभार- Youtube/5 Star Rakesh Kitchen

from Latest News फूड News18 हिंदी https://ift.tt/3hvSKIx

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...