Friday, August 28, 2020

दुनिया का सबसे बड़ा रूफटॉप ग्रीनहाउस, यहां मिलेंगी 100 से अधिक ऑर्गेनिक सब्जियों और हर्ब की वैरायटी

यह है दुनिया सबसे बड़ा रूफटॉप ग्रीन हाउस। इसे कनाडा के दूसरे सबसे बड़े शहर मॉन्ट्रियल में बनाया गया है। हाल ही में इसका उद्घाटन किया गया है। यहां ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जाती हैं। इसे तैयार करने वाली कम्पनी लूफा फार्म का कहना है कि यहां पर उगने वाली सब्जियां स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

2 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर इसका क्षेत्रफल
यह रूफटॉप ग्रीनहाउस 15,000 स्क्वायर मीटर में बना है। यानी यह 2 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। इसे बनाने वाली कंपनी लूफा फार्म ने इस तरह का पहला ग्रीनहाउस 2011 में बनाया था।

अब पेरिस में ऐसा ग्रीनहाउस बनाने की योजना
कंपनी अब तक न्यूयॉर्क, शिकागो और डेनवर में आठ ग्रीनहाउस बना चुकी है। पेरिस भी इस तरह का ग्रीनहाउस बनाने की योजना है।

कंटेनर में लगाए जाते हैं पौधे
यहां 100 से अधिक तरह की सब्जियां और हर्ब को हाइड्रोफोनिक कंटेनर में उगाया जाता है। कंटेनर में चारों तरफ नारियल का जूट लपेटा जाता है। कंटेनर के अंदर लिक्विड न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिसके कारण सब्जियां और हर्ब को पोषण मिलता है और ये विकसित होती हैं।

पति-पत्नी ने मिलकर 2009 में शुरू की थी कम्पनी
लूफा फार्म की शुरुआत लेबनान में जन्मे मोहम्मद हेज और उनकी पत्नी लॉरेन रैथमेल ने मिलकर 2009 में की थी। इनका लक्ष्य फूड सिस्टम को री-इंवेंट करना था। यहां सब्जियां बिना किसी केमिकल के उगाई जाती हैं।

हर हफ्ते 20 हजार परिवारों तक पहुंच रहीं सब्जियां
यहां काफी मात्रा में सब्जियां मौजूद है। इस रूफटॉप ग्रीनहाउस से हर हफ्ते 20 हजार परिवारों तक सब्जियां पहुंचाई जा रही हैं। कम्पनी यहां पर तैयार हुई सब्जियों की बिक्री ऑनलाइन करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
World's biggest rooftop greenhouse opens in Montreal photos


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2Wz5V

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...