यह है दुनिया का सबसे महंगा कोरोना मास्क। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए है। इस मास्क को इजरायल के एक ज्वैलर ने अपने अमेरिकी ग्राहक के लिए तैयार किया है। यह मास्क 18 कैरेट सोने से बना है। इसमें 3600 काले और सफेद हीरे जड़े हैं। मास्क को अक्टूबर में डिलीवर किया जाएगा।

मास्क में एन-99 फिल्टर लगाया गया
मास्क को तैयार करने वाली इजरायली फर्म युवेल के मालिक इसाक लेवी का कहना है कि इसमें एन-99 फिल्टर लगा है जो आपको वायरस के कणों से सुरक्षित रखता है। हम मास्क को जिस ग्राहक के लिए बना रहे हैं वो चीनी आर्ट के संग्राहक हैं और अमेरिका में रहते हैं।

मास्क को खास जगहों पर प्रयोग किया जाएगा
फर्म के मालिक लेवी कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है ग्राहक इतने महंगे को मास्क को पहनकर सुपरमार्केट जाएगा। वह इसे कुछ खास जगहों पर ही इस्तेमाल करेगा। यह उनके लिए खास होगा।

25 आर्टिस्ट की टीम इसे तैयार कर रही
इस खास मास्क को तैयार करने के लिए 25 कलाकारों की टीम काम कर रही है। मास्क को तैयार करने के लिए पहले सोने का एक ढ़ांचा तैयार किया गया है। इस पर हीरेजड़ित छोटे-छोटे हिस्से लगाए जा रहे हैं।

खास तरह के इक्विपमेंट का प्रयोग
मास्क को तैयार करने के लिए खास तरह के इक्विपमेंट का प्रयोग किया जाता है। इक्विपमेंट के जरिए एक तरफ से देखा जाता है और दूसरी तरफ से कारीगर में इसमें हीरे जड़ता है।

लोगों को सुरक्षित रखने का जरिया
लेवी के मुताबिक, दुनियाभर के ज्यादातर लोगों के लिए यह एक महंगा मास्क होगा या इससे भी बड़ी बात हो सकती है। हमारे लिए यह लोगों को सुरक्षित रखने का जरिया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EhGPzp
No comments:
Post a Comment