सुबह की अफ़रा-तफ़री हो या शाम की दौड़-भाग, ड्रेसिंग टेबल पर ज़ुल्म होता ही रहता है। व्यवस्था विशेषज्ञों की सलाह पर अमल करें, तो इस भूचाल को रोका जा सकता है।
ड्रेसिंग टेबल महिलाओं का पसंदीदा फर्नीचर है। लेकिन ये ख़ूबसूरत फर्नीचर कई बार सामान रखने की टेबल मात्र बनकर रह जाता है। आपकी ड्रेसिंग टेबल का ये हाल न हो इसलिए इसकी व्यवस्था का ख़्याल रखें।
इस पर मेकअप उत्पाद और टूल्स किस तरह से और किस जगह रखें ये जानना ज़रूरी है, ताकि मेकअप के वक़्त सब कुछ सही जगह और व्यवस्थित रूप से रखा मिले।
पहले क्या करें... तीन पक्षों पर विचार और अमल ज़रूरी है
- ड्रेसिंग टेबल की बनावट पर ग़ौर करें। उसमें कितनी जगह स्टोर करने की है और कितने की अलग से व्यवस्था करनी होगी।
- दराज़ों के लिए ऑर्गेनाइज़र और टेबल के लिए छोटी बास्केट्स लानी होंगी।
- सबसे ज़रूरी है, आप जानें कि आपको किन कॉस्मेटिक टूल्स की रोज़ाना ज़रूरत पड़ती है।

कौन-सा सामान कहां रखें
- गीले और सूखे कॉस्मेटिक्स को अलग-अलग रखें। टॉयलेट्रीस के लिए अलग ही जगह बनाएं। इनके कारण मेकअप के सामान ख़राब हो सकते हैं।
- चेहरे पर लगाने वाले उत्पाद रोज़ काम आते हैं। इसलिए इन्हें सामने के हिस्से में रखें जहां ये आसानी से दिखें, ताकि उपयोग में आ सकें। इनमें मॉइश्चराइज़र, टोनर, फेस क्रीम, सनस्क्रीन आदि रख सकती हैं। इन्हें खुली डलिया में भी रख सकती हैं।
- नाइट क्रीम, आई क्रीम, स्किन लोशन आदि जो रात को लगाकर सोती हैं उन्हें ऊपर के या नीचे के हिस्से में रख लें, ताकि आसानी से निकाल सकें।
- मेकअप ब्रश की दो बास्केट बनाएं। एक वो जिसमें अक्सर इस्तेमाल में आने वाले ब्रश रखें हों और एक जिसमें कभी-कभार उपयोग में आने वाले।
सामान को किस आधार पर बांटें...
अगर आप मेकअप की बेहद शौक़ीन हैं, तो आपके पास लिप कलर, नेलपेंट, लाइनर, आई शैडो आदि का अच्छा कलेक्शन होगा। इनको शानदार डिस्प्ले दीजिए। सुंदर रंगों वाली वस्तुएं जमावट करने पर और भी सुंदर लगती हैं।
रंगों के मुताबिक़ बांटी गई व्यवस्था आपके लिए सुविधाजनक भी होगी। लाल के शेड्स वाली वस्तुएं एक साथ रखें, नीले-हरे के शेड्स वाली अलग, इसी तरह जमावट बना लें। इसी तरह सारे उत्पादों को रंगों के आधार पर अलग-अलग ट्रे में रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3anPn3M
No comments:
Post a Comment