लॉकडाउन के बाद पटरी पर लौटती जिंदगी पहले की तरह नहीं है। यह काफी बदल गई है। स्पेन के रेस्तरां भी इसी बदलाव का हिस्सा हैं। आप क्या खाना चाहते हैं, यह पूछने के लिए वेटर आपके पास नहीं आएगा। आपको खुद ही डिजिटल स्क्रीन से ऑर्डर देना होगा और आपकी टेबल पर खाने की डिलीवरी हो जाएगी।
यह पहल संक्रमण से बचाने के लिए शुरू की गई है। यहां सब कुछ वर्चुअल वेटर ऐप से होगा, जिसका नाम फंकी-पे है। तस्वीरों से समझिए कैसे बदल रही है स्पेन में खाने की व्यवस्था...

काउंटर पर क्यूआर स्कैनिंग की व्यवस्था
रेस्तरां के काउंटर पर कस्टमर पहुंचता है। ऐप ओपन करने के बाद क्यूआर स्कैनर से मार्क को स्कैन करने के बाद लेटेस्ट मेन्यू खुलता है। यहां से कस्टमर अपने मनपसंद खाने का ऑर्डर देते हैं।

लॉकडाउन के बाद नए तरीके से ऑर्डर लेने की व्यवस्था शुरू हुई
रेस्तरां के मालिक कार्लोस मैनिश का कहना है कि लॉकडाउन के बाद हम इस नए तरीके से ही खाने के ऑर्डर ले रहे हैं। इस तरह यहां हमारे और ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहती है और लोगों में संक्रमण का डर नहीं रहता।

काउंटर के पीछे लगातार होती है मॉनिटरिंग
काउंटर के पीछे स्टाफ लगातार ऑर्डर की मॉनिटरिंग करता है और उसे ग्राहक के नम्बर के मुताबिक, शेफ तक पहुंचाता है। इस तरह खाने की डिलीवरी का क्रम नहीं बिगड़ता है।

सब कुछ हुआ डिजिटल
रेस्तरां मालिक कार्लोस के मुताबिक, खाने का ऑर्डर स्टाफ मेम्बर ही शेफ तक पहुंचाता है। इसके लिए भी डिजिटल व्यवस्था शुरू की गई है। शेफ को स्क्रीन पर ऑर्डर मिलता है और वह तैयारी शुरू कर देता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31nzy9m
No comments:
Post a Comment