दुनिया का वियतनामी कुजीन की ओर बढ़ता रुझान देखकर यहां रहने वाली एक आर्टिस्ट गुयेन थाई हा मिनिएचर फूड आर्ट से लोगों की तारीफ पा रही हैं।
वे कहती हैं ''मैं अपने काम को सबसे अच्छे तरीके से करना चाहती हूं। थाई हा के अनुसार अपने मिनिएचर फूड की मदद से मैं उन लोगों की मदद करती हूं जो वियतनामी कल्चर को जानना चाहते हैं''।
मिनएचर फूड प्रिपेयर करने का काम बहुत बारीकी से किया जाता है। इसकी गार्निशिंग करते समय कई बातें ध्यान रखी जाती हैं। साथ ही इस्तेमाल किए जाने वाले क्ले पॉट्स की सफाई और रख-रखाव भी आसान नहीं होता।
फिलहाल थाई हा बेवरेजेस बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही हैं। इसमें वियतनामी कॉफी और बियर भी शामिल हैं। इसे पारंपरिक तौर पर खुली हवा में ''बिया होई'' के नाम से सर्व किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DZeDlr
No comments:
Post a Comment