Wednesday, August 5, 2020

महिला शक्ति का प्रतीक बना ''#ब्लैक एंड व्हाइट चैलेंज'', महिलाएं महिलाओं का साथ देने के लिए पोस्ट कर रहीं अपनी फोटोज

महिलाएं अपने जैसी अन्य महिलाओं का साथ देने के लिए इन दिनों जिस अभियान का हिस्सा बनना पसंद कर रही हैं, वो ''#ब्लैंड एंड व्हाइट चैलेंज'' है। यह चैलेंज इन दिनों इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां भी इसे स्वीकार कर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इन इमेज के साथ एक कैप्शन #चैलेंज एक्सेपेटेड लिखा जाता है। जो महिलाएं इस चैलेंज का हिस्सा बनती हैं, वे लिखती है ''वुमन सपोर्टिंग वुमन''।

फिलहाल इंस्टाग्राम पर 53,000 महिलाओं की फोटोज को इस चैलेंज के तहत देखा जा सकता है। जो महिलाएं इस कैंपेन का हिस्सा बनती हैं, वे अन्य महिला को भी ऐसे ही फोटोज पोस्ट करने के लिए नॉमिनेट करती हैं।

हमारे देश में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों सहित प्रियंका गांधी जैसी हस्तियां भी इस चैलेंज में शामिल हुई हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी और मां के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है ''एक महिला दूसरी महिला को सपोर्ट दे, इससे ज्यादा बहादुरी का काम कोई दूसरा नहीं हो सकता। इससे बढ़कर न तो कोई ताकत हो सकती है और न ही कोई खुशी''।

##

टीना अंबानी ने अपनी ''ब्लैक एंड व्हाइट'' फोटो शेयर करते हुए इंस्टा ग्राम पोस्ट में लिखा- ''आजकल चारों ओर निगेटिविटी है, ऐसे में खुद को पाॅजिटिव रखना होगा। वुमेन सपोर्ट वुमेन। एक दूसरे को नीचा गिराने और धक्का देने के बजाय चलो एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं और उन्हें जोड़ते हैं।

कैसे हुई इसकी शुरुआत
''ब्लैक एंड व्हाइट'' फोटो भेजने की शुरूआत 2016 में कैंसर जागरूकता के लिए हुई थी। लेकिन इस ट्रेंड के एक बार फिर बढ़ने की वजह अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सांसद टेड योहो द्वारा अपने भाषण में डेमोक्रेट महिला सांसद एलेक्लेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज को अपशब्द कहना था।

##

इसे दुनिया भर की महिलाओं ने अपने अपमान के रूप में लिया और महिला सशक्तिकरण का ब्लैक एंड व्हाइट अभियान सोशल मीडिया पर छेड़ा। वैसे भी कई फोटोग्राफर ये मानते हैं कि असल और चुनौतीपूर्ण फोटोग्राफी तो ''ब्लैक एंड व्हाइट'' ही है जिससे जिंदगी के रियल शेड नजर आते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
"#Black and White Challenge" becomes a symbol of women's power, women posting their photos to support women


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BXVFub

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...