Sunday, August 9, 2020

लॉकडाउन में वेकेशन की यादें ताजा करने के लिए आइसलैंड केक बना नया फूड ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं इसकी यूनिक डिजाइन

कोरोना काल के शुरू होने से पहले साल का ऐसा कोई महीना नहीं होता था जब लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग करते नजर नहीं आते थे। लेकिन इस महामारी के डर से घूमने जाना तो दूर बल्कि घर से निकलने के पहले भी लोग कई बार सोचने लगे हैं।

ऐसे हालातों में पिछले वेकेशन की यादें ताजा करने के लिए लोग लाइसलैंड केक बना रहे हैं। बेहद खूबसूरत दिखने वाले ये केक साधारण केक से ज्यादा टेस्टी भी हैं। इंस्टाग्राम पर इन दिनों इस तरह के केक के कई फोटो वायरल हो रही हैं।

इन केक्स को बनाने का श्रेय रूस की प्रसिद्ध बेकर अन्ना फिलोटवा को जाता है। उन्होंने अपनी अब तक की थाइलैंड, फिनलैंड, फ्रेंच पोलिनेशिया और केरेबियन ट्रिप से इंस्पिरेशन लेकर ये केक बनाए हैं। वे इसे अब तक बनाए गए सभी केक में सबसे जटिल मानती हैं।

इन केक का शेप सिलिंड्रिकल है। इसे देखते ही समुद्र की याद आने लगती है। इस पर डिटेलिंग द्वारा कहीं जहाज तो कहीं पेड़-पौधों को बनाया गया है। इसे बनाने में वैनीला क्रीम के साथ कई चॉकलेट लेयर का उपयोग किया जाता है। इसमें नीले समुद्र को दिखाने के लिए जैली मिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

इन केक्स में शेल्स और कोरल्स दिखाने के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री में क्रम्बल्ड कुकीज, नट्स और चॉकलेट गनाशे आदि हैं। इसमें आइसलैंड का माहौल दिखाने के लिए फ्रूट्स, नट्स और एडिबल पेंट्स का यूज किया गया है।

आइसलैंड केक को बनाने के लिए सबसे पहले इसे बेक किया जाता है। इसके बाद इसे आइसलैंड का शेप देते हैं। फिर इसमें जैली डालने के लिए प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल होता है। अगर आप इसमें कोरल या अन्य डिटेल्स डालना चाहते हैं तो जैली के कड़क हो जाने के बाद ये काम कर सकते हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Icelandic cake made new food trend to relive vacation in lockdown, its unique design going viral on instagram


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30MLVgd

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...