सउदी की पहली सुपरमॉडल तलादीह तमर युवाओं के बीच स्टाइल आइकॉन के तौर पर जानी जाती हैं। दो साल पहले पेरिस हॉट काउचर वीक के दौरान उनकी मॉडलिंग को दुनिया भर में सराहा गया।
तलादीह ने इटेलियन फैशन डिजाइनर एंटोनियो ग्रिमाल्डी के लिए मॉडलिंग की। जब तलादीह ने मॉडलिंग की शुरुआत की थी तो कभी सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन पहली सुपरमॉडल बनेंगी। इस सुपरमॉडल के लिए मॉडलिंग के माहौल में ढलना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करना पड़ी।
तलादीह की मां एक मॉडल थीं। उन्हें मॉडलिंग का शौक अपनी मां के फोटो देखकर हुआ। 13 साल की उम्र में तमर ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

वे कहती हैं ''मुझे लगा कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखने का यही सही समय है। मैं वो सउदी महिला हूं जो अपने इरादों की पक्की होने के साथ ही खूबसूरत भी है। वे सबसे ज्यादा अपने स्टॉन्ग फीचर्स को पसंद करती हैं''।

तमर की मां क्रिस्टिना इटेलियन महिला हैं। उनके पिता सऊदी हैं। उनका बचपन जद्दा में बीता। वे कहती हैं ''मैंने कभी सउदी की किसी लड़की को मैगजीन के कवर पेज पर नहीं देखा। यहां की लड़कियां कभी किसी फोटो शूट का हिस्सा भी नहीं रहीं। लेकिन जब वे बड़ी हुईं तो उनकी ये ख्वाहिश थी कि एक दिन वे कवर पेज का हिस्सा बनें''।
तमर को फोटाेग्राफी और इमेज क्रिएट करने का शौक हमेशा रहा है। फैशन वर्ल्ड में उन्हें पहचान दिलाने में उनकी इसी हॉबी ने मदद की। उनका पहला मॉडलिंग असाइनमेंट एक ज्वेलरी कंपनी के साथ था। इसे उन्होंने खूब एंजॉय किया। उसके बाद उन्होंने अन्य मॉडलिंग असाइनमेंट साइन किए।

वे मानती हैं कि एक सफल मॉडल होने के लिए सोशल मीडिया पर हाइलाइट होना जरूरी है। लेकिन सोशल मीडिया के बजाय वे अपने करिअर पर फोकस करना पसंद करती हैं। वे आर्टिस्टिक और क्रिएटिव लोगों के साथ काम करके अपने करिअर को पॉलिश करना चाहती हैं।

तमर कहती हैं एक सुपरमॉडल होने के नाते मैं उन सभी लड़कियों को प्रेरित करना चाहती हूं जो जिंदगी में आने बढ़ने की ख्वाहिश रखती हैं। उन्होंने सउदी हेरिटेज को फैशन के माध्यम से लोगों के सामने लाने का प्रयास किया है।

जब उनसे अपने ड्रीम डिजाइनर के बारे में पूछा जाता है तो वे एंथोनी वेकारेलो और सारा बर्टन का नाम लेती हैं। उनके अनुसार हर फैशन डिजाइनर मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मैं उनके साथ रहकर हमेशा फैशन की बारीकियां सीखने की कोशिश करती हूं।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PIohLr
No comments:
Post a Comment