जन्माष्टमी पर प्रसाद व उपवास का खास महत्व है। आप कम समय में शेफ द्वारा बताई गई ये डिशेज आसानी से बना सकती हैं। साबूदाने की खीर को बनाकर आप फ्रिज में भी रख सकती हैं। इससे खीर का टेस्ट और बढ़ जाएगा। अखरोट का हलवा तभी बनाएं जब इसे खाना हो। ये हलवा गर्म ही अच्छा लगता है।

धनिया पंजीरी
सामग्री:
धनिया पाउडर - 100 ग्राम
देसी घी - 3 चम्मच
मखाने - आधा कप
पिसी शक्कर - आधा कप
किसा हुआ नारियल - आधा कप
काजू, बादाम, चिरौंजी - 1 चम्मच
विधि :
- पैन में एक चम्मच घी डालें। अब बारीक पिसे धनिये को अच्छी सुगंध आने तक भून लीजिए। मखाने को काटकर चार टुकड़े कर लीजिए। अब बचा हुआ घी डालकर इसे तल लीजिए।
- भुने मखाने को बेलन या किसी भारी चीज से दरदरा कर लीजिए।
- काजू, बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
- भुना हुआ धनिया पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया हुआ नारियल, बूरा और मेवे मिलाकर पंजीरी बना लीजिए।

साबूदाने की खीर
सामग्री :
दूध - ढाई कप
केला - 2 कटे हुए
साबूदाना - 1 कप भीगा हुआ
शकर - आधा कप
छोटी इलायची पाउडर - 1 चम्मच
घी - 1 बड़ा चम्मच
बादाम की कतरन - 2 बड़े चम्मच
किशमिश - थोड़ी सी
विधि :
- एक पैन में दूध उबालें। केले के टुकड़े डालकर मिलाएं। इसमें भीगा हुआ साबूदाना मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं। इसमें शकर मिलाएं और 3-4 मिनट तक पकने दें।
- अब इलायची पाउडर मिलाएं और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। एक अलग पैन में घी गर्म करें। बादाम और किशमिश दो-तीन मिनट तक भूनें।
- इन मेवों को खीर में मिलाएं। इसे एक मिनट तक चलाएं। अब प्रसाद बनकर तैयार है।

अखरोट हलवा
सामग्री:
अखरोट, टूटे हुए - 2 कप
घी - 2 कप
कद्दूकस किया हुआ मावा - आधा कप
दूध पाउडर - 1 कप
दूध - 1 कप
हरी इलायची पाउडर - आधा चम्मच
शकर - 1 कप
विधि :
- अखरोट के बारीक टुकड़े कर लें। एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें।
- अब अखरोट को सुगंधित होने तक सेंकें।
- इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर सेंकते रहें।
- दूध डालें और मिलाएं।
- इसमें हरी इलायची पाउडर और शकर डालें।
-अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण हलवे की तरह गाढ़ा न हो जाए।
- अखरोट से गार्निश करके गर्म-गर्म सर्व करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DDpr8F
No comments:
Post a Comment