फैशन डिजाइनर्स एक खास तरह का फंडरेजर प्रोग्राम उन कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों के लिए आयोजित कर रहे हैं जो लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ महीनों से बेरोजगारी झेल रहे हैं।
हमारे देश के जाने-माने डिजाइनर्स जैसे मनीष मल्होत्रा, राजेश प्रताप सिंह, रिमझिम दादू और अमित अग्रवाल ने 7 अगस्त से शुरू किए गए इस फंडरेजर प्रोग्राम के लिए अपने द्वारा डिजाइन यूनिक क्रिएशन प्रस्तुत किए हैं।
15 अगस्त तक ये क्रिएशन एनसेंबल डॉट कॉम के जरिये कस्टमर के लिए रखे गए हैं। इसे ''बारादरी प्रोजेक्ट'' का नाम दिया गया है। 7 अगस्त से 15 अगस्त तक यह प्रोजेक्ट चलेगा और सभी पैसे कारीगरों को दे दिए जाएंगे।
इस क्रिएशन को करीना कपूर का भी सपोर्ट मिला। करीना कहती हैं ''यही वो समय है जब हम सब फैशन को लेकर अपने जिम्मेदारी निभाएं। भारत ऐसा देश है जो अपनी अमेजिंग टेक्सटाइल्स की वजह से जाना जाता है। भारतीय कपड़ों को बनाने वाले कारीगर ही हैं जो हमारे कल्चर और वार्डरोब दोनों की शान हैं''।
बारादरी प्रोजेक्ट की शुरुआत फैशन कॉलमिस्ट नम्रता जकारिया ने की। उनके सपोर्ट की वजह से बड़े डिजाइनर इस प्रोजेक्ट से जुड़े। इसे टीना तहिलयानी पारिख ने सपोर्ट मिला जो अनसेंबल की ओनर और को फाउंडर भी है।
टीना कहती हैं हमारे बुनकर और कारीगर फैशन डिजाइनर्स की कल्पना को सच करते हैं। कोरोना काल के दौरान इन कारीगरों को सपोर्ट की जरूरत है। इस फंडरेजिंग प्रोग्राम से बनारस से लेकर बर्दवान और बंगाल से लेकर आंध्रप्रदेश के कारीगरों की आर्थिक मदद की जाएगी।
बारादरी प्रोजेक्ट का उद्देश्य लॉकडाउन के अलावा प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे देश के विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों की मदद करना है। यही कारीगर फैशन इंडस्ट्री की बैक बोन हैं, जिन्होंने भारतीय धरोहर और कला को पूरी तरह संभाला है।
लॉकडाउन के दौरान पिछले चार महीने से फैशन इंडस्ट्री पूरी तरह बंद है। यकीनन यह वक्त सभी के लिए तनावपूर्ण है। खासतौर से उन कारीगरों और डेली वेजेस वर्कर्स के लिए जिनकी रोजी-रोटी का कोई दूसरा सहारा नहीं है।
##ऐसे में बारादरी प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने प्रोडक्ट की सही कीमत पाकर डिजाइनर्स बुनकरों और शिल्पकारों की हर तरह से मदद के लिए आगे आएं हैं। इस दौर में जब कई इंटरनेशनल ब्रांड बंद हो गए हैं, तब फैशनेबल ड्रेसेस के माध्यम से कारीगरों की मदद का ये तरीका कारगर साबित हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWtqdr
No comments:
Post a Comment