चीन में एक और वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसका नाम एसएफटीएस वायरस है। यह मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव टिक के काटने से फैलता है। इसके संक्रमण से चीन में अब तक 60 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7 मौतें हो चुकी हैं। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले छह महीने में पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के 37 लोग एसएफटीएस वायरस संक्रमित हुए हैं। इसके बाद पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में 23 लोग संक्रमित पाए गए।
मरीज में ल्यूकोसाइट और ब्लड प्लेटलेट्स गिरे
इस वायरस से संक्रमित हुई एक महिला में बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखे हैं। मरीज के शरीर में ल्यूकोसाइट और ब्लड प्लेटलेट्स की गिरावट दिखी। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वायरस विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक से दूसरे इंसान में पहुंच सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kkIXHe
No comments:
Post a Comment