जोहन्ना मारिया स्कॉटिश यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर की स्टूडेंट हैं। उनके पोनी का नाम हेचिजो है जिसकी उम्र 14 साल है। जोहन्ना पोनी को अपने साथ यूनिवर्सिटी ले जाना चाहती हैं। लेकिन उसे अपने घर से यूनिवर्सिटी तक ले जाने का खर्च तकरीबन डेढ़ करोड़ है। पैसों की कमी के चलते जोहन्ना के लिए पोनी को ले जाने का इतना खर्च उठाना भी मुश्किल है।
जोहन्ना को जब कोई और रास्ता नहीं सूझा तो उसने यूनिवर्सिटी तक लगभग 1,500 किमी की दूरी अपने पोनी के साथ मिलकर अकेले ही पैदल तय करने का फैसला किया।

पिछले सात महीनों के दौरान जोहन्ना ने हर दिन 13 से 20 किलोमीटर का सफर पोनी के साथ तय किया। पोनी के साथ जोहन्ना ने एक छोटा सा कार्ट भी अटैच किया। इसके ऊपर उसने अपना सारा सामान रखा।
जोहन्ना ने अपने मजेदार सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ये भी बताया कि जब रात को वे काफी थक जातीं तो पोनी के साथ किसी खेत में सो जातीं। जोहन्ना की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जोहन्ना कहती हैं - ''जब पोनी के साथ अपने सफर को मैंने फेसबुक पर शेयर किया तो ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने मुझे उनके घर में रात रूकने का ऑफर दिया। लेकिन मेरे लिए पोनी के साथ किसी के घर ठहरना भी आसान नहीं था''।

जोहन्ना के लिए ये सफर यादगार रहा। इस दौरान उनके कई दोस्त बनें। उन्होंने हर तरह के मौसम का मजा लिया। कभी तपती धूप में सफर किया तो कभी कड़कड़ाती ठंड के बीच खेतों में रात गुजारी।
उनके पिता ने एक कैम्पर वैन के माध्यम से उनके सफर को आसान बनाया और चैनल को पार करने में जोहन्ना की मदद की। इस तरह जोहन्ना 13 जुलाई को इंग्लैंड पहुंची। उसके बाद 1 अगस्त से उन्होंने अपने सफर की एक बार फिर शुरुआत की। अपने प्यारे पोनी के साथ उनका ये सफर अब भी जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bCXx91
No comments:
Post a Comment