चॉकलेट प्रेमियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। उन्हें दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट म्यूजियम में जाने का मौका मिलेगा। इस म्यूजियम की शुरुआत स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख में 13 सितंबर को हुई है। इस संग्रहालय के अंदर जाते ही दरवाजे से लेकर हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। लिंट होम ऑफ चॉकलेट में स्थित चॉकलेट फाउंटेन की ऊंचाई 30 फीट है।

इंटरनेशनल न्यूज रिपोर्ट के अनुसार इस फाउंटेन को म्युजियम के आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है। यह विजिटर्स द्वारा म्यूजियम के अंदर जाते ही दिखाई देता है। वैसे भी ज्यूरिख को कई लोग दुनिया की चॉकलेट राजधानी कहते हैं।

यह संग्रहालय 65,000 वर्ग फुट इलाके में फैला है। यह म्यूजियम अपने में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है। इसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है।

यहां आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ चॉकलेट घर भी ले जा सकेंगे। साथ ही उन्हें चॉकलेट के इतिहास से लेकर इसे बनाने और प्रोडक्शन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। यहां मौजूद चॉकलेटेरिया में लोगों को खुद अपने हाथ से चॉकलेट बनाने का मौका मिलेगा। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए भी यह जगह परफेक्ट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8k8e2
No comments:
Post a Comment