Sunday, September 27, 2020

आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले सॉस बनाएं, उबले आलू और भीगे हुए पोहे मिक्स करके बनाएं आलू टिक्की

इस समय बाहर का बर्गर याद आ रहा है, तो निराश मत होइए। आलू टिक्की बर्गर अब घर पर भी बना सकते हैं। पर हां, इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों का इंतज़ाम करना होगा।

पहले सॉस बनाएं

- इसका सॉस बनाना बहुत आसान है। एक कटोरी में 3 छोटे चम्मच मेयोनीज़ और 2 छोटे चम्मच टोमेटो सॉस मिलाएं।

- मेयोनीज़ और टोमेटो सॉस की मात्रा कम-ज़्यादा भी कर सकते हैं। मेयोनीज़ के स्थान पर चीज़ स्प्रेड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

आलू टिक्की के लिए

- 3 उबले हुए आलूओं को कद्दूकस कर लें। 1/2 कप पोहा पानी में भिगोएं और फिर इसका पानी निथार लें।

- कड़ाही में 1 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं। इसमें 1/2 कप मटर डालें।

- मसले हुए आलू और पोहा मिलाएं। इसके बाद 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।

- मिश्रण ठंडा करके इसकी गोल और चपटी टिक्कियां बना लें। मैदे का घोल तैयार करें। इसमें पहले टिक्कियों को डुबोएं, फिर ब्रेड के चूरे में लपेटें और गर्म तेल में भूरा होने तक तल लें।

ऐसे तैयार करें बर्गर

- 2 बर्गर बन्स लें। पहले बन पर मेयोनीज़ सॉस लगाएं। टमाटर और प्याज़ के गोल और कटे हुए छल्ले रखें। पत्तागोभी के पत्ते भी रख सकते हैं।

- फिर आलू की टिक्की रखें। टिक्की के ऊपर एक चीज़ स्लाइज़ रखें। चाहें तो अलग से मेयोनीज़ भी बन पर लगा सकते हैं। लीजिए, आलू टिक्की बर्गर तैयार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To make Aloo Tikki Burger, first make sauce, mix boiled potatoes and soaked poha and make Aloo Tikki.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EAWyKv

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...