Saturday, September 19, 2020

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मेकअप आर्टिस्ट दिव्या प्रेमचंद की इंडियन स्नैक सीरीज, मैगी, कुरकुरे और पॉपिन्स की थीम पर किया शानदार मेकअप

अगर आपको मेकअप करने का शौक है तो आप सोशल मीडिया के जरिये आए दिन मेकअप के नए-नए तरीके देखती होंगी। आपने अब तक मेकअप के जितने की तरीके अपनाएं होंगे, उनसे अलग मेकअप की तकनीक को ईजाद किया है 20 वर्षीय दिव्या प्रेमचंद ने। वैसे भी दिव्या मेकअप के जरिये नए-नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं।

सोशल मीडिया पर दिव्या की ओर लोगों का ध्यान तब आकर्षित हुआ जब उसने आइकॉनिक कहे जाने वाले इंडियन स्नैक्स पर आधारित मेकअप की फोटोज पोस्ट की। इसमें मैगी, हाजमोला, पॉपिन्स, 50-50 बिस्किट्स और कुरकुरे पर आधारित मेकअप शामिल था। दिव्या ने इसे इंडियन स्नैक्स सीरिज नाम दिया।

कुरकुरे पर आधारित मेकअप करने के लिए दिव्या ने मेकअप के जरिये कुरकुरे के शेप वाली टेढ़ी-मेढ़ी आईब्रो बनाईं। उसने मेकअप के साथ ही अपने कपड़ों का सिलेक्शन भी इसी थीम को ध्यान में रखते हुए किया।

कुरकुरे वाले मेकअप की कॉपी करने के लिए दिव्या ने ऑरेंज कलर का सूट पहना और इसी कलर की ज्वेलरी से हूबहू कुरकुरे की तरह लुक पाया। इसी तरह प्लेन भुजिया का लुक पाने के लिए दिव्या ने लिपस्टिक से लेकर ज्वेलरी में प्रयोग किया है।

दिव्या ने हाजमोला जैसा लुक पाने के लिए आई शैडो से लेकर एसेसरीज में पर्पल कलर का यूज बखूबी किया है। मैगी मेकअप को यूनिक बनाने के लिए दिव्या ने गोल्ड ज्वेलरी का चयन किया। 'दो मिनट में तैयार नूडल्स' की थीम पाने के लिए दिव्या ने अपनी आंखों को आईलाइनर के माध्यम से नूडल्स का शेप दिया है।

दिव्या का पॉपिन्स वाला लुक देखकर आपको एक बार फिर बचपन में खाई जाने वाली इन कैंडीज की याद आएगी। दिव्या ने पॉपिन्स के रैपर से मैच करती हुई डेमी मैट रेड लिपिस्टिक लगाई है। उसने अपने लुक को ब्लशर और हाईलाइटर लगाकर कंप्लीट किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Makeup artist Divya Premchand's Indian snack series, Maggi, Kruchure and Popins, made viral on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPtLt4

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...