ज्यादातर क्लीनिंग प्रोडक्ट्स पर एक्सपायरी डेट दी जाती है, लेकिन अक्सर इस तारीख पर किसी का ध्यान नहीं जाता। वक़्त के साथ हर प्रोडक्ट खराब होता है। ऐसे ही क्लीनिंग प्रोडक्ट्स भी खराब होते हैं। प्रिजर्वेटिव्स के बावजूद ये एक समय के बाद एक्सपायर हो ही जाते हैं।
जैसे-जैसे ये पुराने होते हैं इनकी बैक्टीरिया नष्ट करने की शक्ति घट जाती है और इनका असर कम हो जाता है। एक बार किसी क्लीनिंग प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट निकल जाती है तो जर्म्स नष्ट करने के कंपनी के दावे भी कमजोर पड़ जाते हैं।

एक्सपायर्ड क्लीनिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं
एक्सपायर्ड सरफेस क्लीनिंग स्प्रे और डिशवॉशिंग लिक्विड सतह को कोई नुकसान नहीं पहुचाएंगे, लेकिन असरदार सफाई भी नहीं करेंगे। अच्छे नतीजों के लिए ज्यादा प्रोडक्ट लगेगा और देर तक सफाई भी करनी होगी। लेकिन डिसइंफेक्टेंट्स और हैंड सैनिटाइजर्स को तो रिप्लेस करना ही आपके लिए बेहतर होगा।
कब तक असरदार रहते हैं ये क्लीनिंग प्रोडक्ट्स
ज्यादातर क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की उम्र उनकी एक्सपायरी डेट तक ही होती है। लेकिन यदि किसी प्रोडक्ट पर एक्सपायरी नहीं दी है तो कैसे पता लगाएंगे कि प्रोडक्ट खराब हुआ या नहीं?
1. ब्लीच :
एक बार खोलने के बाद ब्लीच बहुत लंबे समय तक नहीं चलता है। इसकी शेल्फ लाइफ कम होती है और ये 6 महीने बाद ही अपना असर खोने लगता है।
2. मल्टी-सरफेस क्लीनिंग स्प्रे:
ज्यादातर क्लीनिंग स्प्रे दो साल तक असरदार रहते हैं।

3. डिश डिटर्जेंट :
ऐसे प्रोडक्ट्स एक से दो साल तक ही असरदार रहते हैं।
4. लॉन्ड्री डिटर्जेंट :
एक बार खोलने के बाद 6 महीने से एक साल तक असरदार रहते हैं।
5. डिसइंफेक्टेंट स्प्रे :
मैन्युफैक्चरिंग डेट से दो साल तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
6. हैंड सैनिटाइज़र :
इन प्रोडक्ट की बॉटल पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई होती है। ये दो से तीन साल तक असरदार बने रहते हैं।

ऐसे बढ़ेगी इन प्रोडक्ट की उम्र
हैंड सैनिटाइजर जो लंबे समय से गर्म गाड़ी के अंदर रखा हुआ है, तो यह एक्सपायरी डेट से काफी पहले ही अपना असर खो देगा। अल्कोहल की मात्रा इसमें 60 प्रतिशत से भी कम रह जाएगी। क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को धूप से हमेशा बचाना चाहिए।
एक्सपायर हो चुके क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का क्या करें?
- अगर किसी शेल्फ में अचानक ही सालों पुराना ब्लीच मिल जाए तो इसे कैसे डिस्पोज करेंगे? इसके लिए थोड़ा-सा ब्लीच पानी में मिलाकर सिंक में डाल सकते हैं। अगर प्रोडक्ट ज्यादा है, तो अपने शहर की लोकल वेस्ट डिस्पोजल टीम की सलाह भी ली जा सकती है।
- कुछ क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को कभी एकसाथ मिलाया नहीं जाता। जैसे- ब्लीच और अमोनिया। इन्हें साथ में डिस्पोज भी नहीं किया जाता है। इन्हें एकसाथ सिंक में डिस्पोज करने पर कुछ जहरीली गैसेस हवा में फैलने की आशंका रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YW0tZp
No comments:
Post a Comment