मौसम की कुछ अपनी ही दरकार होती है। ज़रा-सा भीगा, ठंडा मौसम हुआ नहीं कि मन चटपटे खाने को मचलने लगता है। इसी लिहाज़ से कुछ आसान, दिलचस्प और चटपटे व्यंजन हम लेकर आए हैं। इनमें सामग्रियां भी वही हैं जो आपकी रसोई में मौजूद हैं। तो आज़माकर ज़रूर देखिएगा।

विधि :
- एक बाउल में सभी सामग्रियां डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें।
- आटे की एक-सी लोइयां बनाएं और रोटी जैसा बेलें। इन्हें अब चौकार आकार में छोटे-छोटे बाइट्स में काट लें और मध्यम आंच पर कड़क सुनहरा होने तक तल लें।
- इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं और जब मन करे, खा सकते हैं।

विधि :
- आलू छील लें। इसमें पनीर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिली फ्लेक्स मिलाकर आटा गूंध लें।
- अलग कटोरी में मैदा और थोड़ा-सा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें। अब आलू के मिश्रण की लोइयां बनाकर छोटे-छोटे रोल बनाएं।
- इन्हें मैदे के घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में चारों तरफ़ से अच्छी तरह से लपेट लें। इन्हें गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- स्वादिष्ट रोल्स चटनी, सॉस या फिर चाय के साथ गरमा-गरम परोसें।

विधि :
- कुकर में गाजर और चुकंदर को साथ में दो सीटी आने तक उबालें। इनको बारीक मैश करें और बिना पानी के पेस्ट तैयार करें।
- पैन में मक्खन गर्म करके सभी कटी हुईं सब्ज़ियां डालें और नमक डालकर तेज़ आंच पर एक मिनट तक भूनें।
- इसमें मक्का के दाने, सूखे मेवे मिलाएं और एक मिनट भूनकर आंच से उतार लें। इसमें आलू, ब्रेड और गाजर, चुकंदर का पेस्ट मिलाएं और हाथों से मसलकर आटा जैसा गूंध लें।
- इस मिश्रण की गोल-गोल टिक्की बनाएं और एक-एक करके ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में लपेटें। अब 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
- पैन या तवा गर्म करें और थोड़ा तेल डालें। तैयार टिक्कियों को दोनों तरफ़ से हल्का-सा तेल डालकर उलट-पलटकर सुनहरा होने तक सेकें।
- टिक्कियों को सॉस, चटनी या चाय के साथ परोसें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZHl2S
No comments:
Post a Comment