सेलिब्रटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा के क्लाइंट्स में काजोल, कियारा आडवाणी, शिल्पा शेट्टी, यामी गौतम, कृति सेनन, एश्वर्या राय, दिशा पटानी और रकुल प्रीत सिंह जैसी बॉलीवुड दीवाज के नाम शामिल हैं।
आस्था के लिए हर क्लाइंट उनके सामने नई चुनौतियां लेकर आते हैं। वे इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए हर क्लाइंट को अपनी डिजाइनर ड्रेसेस से इम्प्रेस करने का हुनर बखूबी जानती हैं।

आस्था पिछले सात सालों से ऐश्वर्या राय की स्टाइलिस्ट हैं। उनके रेड कार्पेट लुक से लेकर फोटोशूट में जान डालने का काम आस्था का होता है। ऐश्वर्या के बारे में वह बताती हैं - ऐश्वर्या इंडियन वियर के साथ ही वेस्टर्न गाउन पहनना भी पसंद करती हैं।

आस्था से जब यह पूछा जाता है कि एक सेलिब्रटी स्टाइलिस्ट होते हुए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो वह कहती हैं - ''ये काम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का नहीं होता। इसे करते हुए आपको हर वक्त अपने क्लाइंट के साथ इंगेज रहना होता है। हालांकि देखने वालों के लिए ये जॉब ग्लैमरस है। लेकिन जो स्टाइलिस्ट इस काम को करते हैं, वे ही इस पेश में की जाने वाली मेहनत को समझ सकते हैं''।
आस्था अपने काम को एंजॉय करती हैं। वे दिन भर अलग-अलग तरह के लोगों को डील करती हैं। उनके साथ रहते हुए उन्हें तनाव भी महसूस होता है। लेकिन हर बार यही तनाव उन्हें काम करने लिए प्रेरित करता है।

ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद आस्था अपने पिता की तरह वकील बनना चाहती थी। लेकिन उन्होंने जब फैशन स्कूल में एडमिशन लिया और स्टाइलिंग को जाना तो इसी क्षेत्र में अपना कॅरिअर स्थापित किया।

जब आस्था ने इस काम की शुरुआत की थी तब बहुत कम सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ऐसी थीं जिन्हें पहचान प्राप्त थी। ऐसे में उनकी रुचि स्टाइलिंग में बढ़ी। शुरुआती दो साल तक इस स्टाइलिस्ट ने हार्पर्स बाजार के लिए काम किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
##जो लड़कियां इस क्षेत्र में आना चाहती हैं, उनसे आस्था कहती हैं - ''आपको अपने काम के बीच संतुलन बनाना आना चाहिए। यही क्वालिटी आपको सफलता हासिल करने में मदद करती है।

इसके अलावा नेशनल और इंटरनेशनल फैशन मार्केट की समझ होना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो इंटर्नशिप करके भी स्टाइलिस्ट बन सकती हैं। ये एक ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसे किताबों में पढ़कर सीखा जाए बल्कि इसे आप फील्ड में रहते हुए अनुभव के आधार पर ही सीख सकते हैं''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gTrUJB
No comments:
Post a Comment